{"_id":"5ffc984a8ebc3e3337598804","slug":"corona-s-wife-principal-researcher-and-legislator-s-wife-infected-rohtakcity-news-rtk590436365","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोवैक्सीन की प्रिंसिपल अनुसंधानकर्ता व विधायक की पत्नी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोवैक्सीन की प्रिंसिपल अनुसंधानकर्ता व विधायक की पत्नी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमण आंकड़ों में भले ही कम दिखाई दे रहा है, लेकिन हकीकत में इसका खतरा अभी टला नहीं है। सोमवार को पीजीआईएमएस में कोवैक्सीन की प्रिंसिपल अनुसंधानकर्ता डॉ. सविता वर्मा सहित एक विधायक की पत्नी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। महिला डॉक्टर होमआइसोलेशन में हैं तो विधायक की पत्नी पीजीआईएमएस में विशेषज्ञों की निगरानी में हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12178 हो गई हैं, जबकि 11953 ने वायरस को हरा दिया है।
स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट में सोमवार को सिर्फ तीन संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसमें कलानौर, आर्य नगर, छोटूराम नगर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 76 हो गई है और इसमें से 12 अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 64 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं जिले में अब तक कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों की संख्या 149 है। विभाग अभी तक जिले में ढाई लाख से अधिक कोरोना के सैंपलों की जांच करवा चुका है। इसमें संक्रमण स्तर 4.80 व रिकवरी रेट 98.15 प्रतिशत मिला है। वहीं विधायक की पत्नी का उपचार कर रहे सीनियर डॉक्टर ने बताया कि अभी मरीज को निगरानी में रखा गया है और अभी रखा जाएगा। फिलहाल वह सही हैं।
---
डॉ. वर्मा को नियमानुसार नहीं लगी थी कोवैक्सीन : डॉ. गजेंद्र
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र ने बताया कि कोवैक्सीन रिसर्च की प्रिंसिपल अनुसंधानकर्ता डॉ. सविता वर्मा सोमवार को कोविड-19 संक्रमित मिली हैं। ट्रायल की प्रिंसिपल अनुसंधानकर्ता होने के नाते वह कानूनी रूप से वैक्सीन ना लगवाने के लिए बाधित थीं। संस्थान के एक डॉक्टर के संक्रमित मिलने पर उन्होंने कांटेक्ट हिस्ट्री की ट्रेसिंग में सामने आने पर स्वयं अपनी जांच करवाई थी। फिलहाल डॉ. सविता अपने घर पर आइसोलेट हैं और स्वस्थ हैं।