{"_id":"600099728ebc3e33b7172cb1","slug":"corona-rohtak-news-rtk590851050","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार आ गया उम्मीदों का टीका, कल से लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार आ गया उम्मीदों का टीका, कल से लगेगा
विज्ञापन
वैक्सीन को रीजनल स्टोर में ले जाते हुए फार्मासिस्ट रमेश व अन्य कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोरोना वैक्सीन की पहली खेप वीरवार को हिसार पहुंची। दो स्वास्थ्य कर्मचारी व 12 पुलिसकर्मी साढ़े 9 घंटे के सफर के बाद कुरुक्षेत्र से वैक्सीन लेकर हिसार पहुंचे। यही नहीं कुरुक्षेत्र से हिसार पहुंचने तक पूरे रास्ते जीपीएस से निगरानी होती रही।
हिसार पहुंचीं 56900 में से 21770 डोज हिसार के लिए और बाकी अन्य पांच जिलों के लिए हैं। फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी व जींद जिले की डोज भी लाई हिसार लाई गई हैं। इन जिलों के स्वास्थ्य अधिकारी अपने हिस्से की डोज लेने हिसार पहुंचे।
सुबह चार बजे रवाना हुई टीम
फार्मासिस्ट रमेश कुमार ने बताया कि वीरवार अल सुबह करीब 4:00 बजे वैक्सीन वैन लेकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। इस दौरान इंस्पेक्टर विजेंद्र के नेतृत्व में 11 पुलिसकर्मी साथ थे। वैक्सीन आने तक वह जीपीएस के जरिये लगातार विभाग से अधिकारियों के साथ जुड़े रहे, ताकि किसी तरह की अनहोनी हो तो उससे समय पर निपटाया जा सके। करीब साढ़े नौ घंटों के अंतराल के बाद दोपहर डेढ़ बजे वे वैक्सीन लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
रिबन काटकर रीजनल स्टोर में रखवाई वैक्सीन
वैक्सीन पहुंचने के बाद सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती, डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण सहित अन्य अधिकारियों ने रीजनल वैक्सीन स्टोर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद वैन का भी रिबन काटकर वैक्सीन को रीजनल स्टोर में रखवाया गया। इस दौरान कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा, डॉ. ज्ञानेंद्र, डॉ. विकास पुरी आदि मौजूद रहे।
पहले 9 हजार कर्मचारियों को दी जाएगी वैक्सीन
डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि हिसार जिले की डोज में से 1020 डोज मिलिट्री के स्वास्थ्य कर्मचारियों और 20 डोज केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दी जाएंगी। इसके बाद 20 हजार 730 डोज बचेंगी, जिनमें से 18 हजार डोज इस्तेमाल की जा सकेंगी। ये डोज चयनित टीकाकरण सेंटरों पर भेजी जाएंगी। हमारी प्राथमिकता यह रहेगी कि पहले केवल नौ हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों को ही टीकाकरण किया जाए, क्योंकि यदि किसी कारण से वैक्सीन की दूसरी खेप लेट होती है तो इन्हीं लोगों को 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा सके। इस तरह से उनका टीके का शेड्यूल भी नहीं बिगड़ेगा। इसके बाद वैक्सीन की दूसरी खेप आने पर ही बाकी स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।
0.5 एमएल की एक डोज दी जाएगी
डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि एक लाभार्थी को वैक्सीन की पहले 0.5 एमएल की एक डोज दी जाएगी। उसके 28 दिन बाद लाभार्थी को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद यह न सोचें कि अब कुछ नहीं होगा, क्योंकि टीकाकरण के बाद भी लाभार्थी को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। तभी यह टीका काम कर पाएगा।
प्रत्येक लाभार्थी की ली जाएगी हिस्ट्री
प्रत्येक लाभार्थी की स्वास्थ्य संबंधी हिस्ट्री ली जाएगी। यदि कोई मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलता है तो निगेटिव रिपोर्ट आने के 28 दिन बाद ही टीका लगाया जाएगा। इसी बीच किसी को दवा या किसी चीज से पहले से एलर्जी होने की शिकायत मिलती है तो टीका नहीं लगाया जाएगा। वहीं गर्भवती महिलाओं और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी टीका नहीं लगाया जाएगा।
वैक्सीन की दूसरी खेप आज आने की संभावना
सूत्रों के अनुसार वैक्सीन की दूसरी खेप शुक्रवार को जिले में पहुुंच सकती है। हालांकि इस खेप में वैक्सीन की कितनी डोज जिले में आएंगी, अभी उनकी संख्या के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।
वैक्सीन लगवाएं और एहतियात बरतें
कोविशिल्ड वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट से आई है, जो पीएम और दिल्ली स्थित एएमएस अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. गुलिया की निगरानी में बनाई गई है। सभी से अपील है कि वैक्सीन लगवाएं और एहतियात बरतें।
-डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ