फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona, nine dead, 441 new positive cases found

कोरोना से नौ लोगों की मौत, 441 संक्रमित मिले

Tue, 04 May 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
corona, nine dead, 441 new positive cases found
रोहतक। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है तो इससे मौतेें भी हो रही हैं। सोमवार को भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 400 पार करते हुए 441 तक पहुंच गया और नौ मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही सरकारी व निजी अस्पतालों में बिस्तरों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में अब तक 17982 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिले के 43 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 1577 मरीज घर पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। वहीं जिले में 16123 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। गौरतलब है कि विभाग अब तक 369974 लोगों के सैंपल की जांच करवा चुका है। विभाग ने जिले में कोरोना संक्रमण का प्रतिशत 4.86 प्रतिशत बताया है और रिकवरी रेट 89.66 प्रतिशत बताया है। इसके साथ ही जिले में अब तक 239 मरीजों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बाक्स
जिले में इन मरीजों ने तोड़ा दम
आयु स्थान लिंग
52 भालौट पुरुष
65 मानसरोवर कॉलोनी पुरुष
55 मुबारकपुर पुरुष
44 आजाद गढ़ पुरुष
40 मदीना महिला
78 रोहतक पुरुष
56 कमला कॉलोनी पुरुष
71 उत्तम विहार महिला
66 अस्थल बोहर पुरुष
-------------------
127142 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 127142 का टीकाकरण कर दिया है। सोमवार को 1471 की पहली डोज व 919 को कोरोना की दूसरी डोज लगाई है।
बाक्स
पांच साल के छात्र सहित कई संक्रमित
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की जारी हेल्थ रिपोर्ट में पांच साल के छात्र के अलावा कई विद्यार्थी, शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, पुलिस कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, गृहिणी, वकील, आयुष विभाग के डॉक्टर, बुजुर्ग, दुकानदार, बिजनेसमैन, किसान, गवर्नमेंट कॉलेज महम, चालक, सीएचसी स्टाफ चिड़ी, स्वास्थ्य विभाग, बिजली कर्मी, वेल्डिंग स्टाफ, हरियाणा रोडवेज स्टाफ, ठेकेदार, फोटोग्राफर, गैस ऑपरेटर, पीजीआईएमएस का स्टाफ, इंजीनियर, डीसी कैंप हाउस का स्टाफ, सचिवालय का सेवादार, पोस्ट आफिस का स्टाफ, मजदूर, डीटीसी का स्टाफ, पब्लिक हेल्थ का स्टाफ, दमकल विभाग का स्टाफ संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की से 78 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक संक्रमितों में 19 जिला जेल, 11 जाट कॉलेज, सीएमओ कार्यालय, 12 निजी गार्डन, सात पावर हाउस, 14 निजी ऑटो कंपनी, तीन अन्य निजी ऑटो, सेक्टर एक, प्रेम नगर, चिड़ी, पुराना हाउसिंग बोर्ड, नौनंद, मदीना, एमडीयू कैंपस, समरगोपालपुर, मेडिकल कैंपस, पीजीआईएमएस, सैनीपुरी, आफिसर कॉलोनी, राजेंद्र नगर, सिविल अस्पताल, आदर्श नगर, बालंद आदि में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed