फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona infected in new vegetable market

नई सब्जी मंडी में मिला कोरोना संक्रमित

Fri, 15 May 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corona infected in new vegetable market
शहर की नई सब्जी मंडी में वीरवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। यह पुष्टि पीजीआईएमएस में बायोकेमिस्ट्री विभाग की वायरोलॉजी लैब ने की है। मरीज के पॉजिटिव होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया और देर रात मरीज को उपचार के लिए पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। इसके अलावा टीम देर रात तक मरीज की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशने में जुटी रही।
विज्ञापन

वीरवार को कोरोना पॉजिटिव मरीज उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है, वह चार माह पहले शहर की नई सब्जी मंडी में काम करने आया था। मरीज ने बताया कि उसे पिछले कुछ दिनों से जुकाम, खांसी व बुखार था। गिलोय पीने से उसका बुखार ठीक हो गया, लेकिन अभी भी गले में खरास और सूखी खांसी की समस्या है। इसके लिए वह अपने मालिक के साथ पीजीआईएमएस में जांच करवाने के लिए आया था। जांच के दौरान उसका सैंपल लिया गया था। मरीज ने बताया कि वह अपने कमरे में फिलहाल अकेला रहता है और दुकान पर मास्क और ग्लब्ज पहन कर काम करता है। रोहतक में उसके परिवार का कोई नहीं रहता। वह खुद हैरान है कि उसे समस्या कैसे हुई, क्योंकि वह रोहतक से बाहर गया ही नहीं।
विज्ञापन

चुनौती : संक्रमित के साथ रहने वाले दो पैदल जा चुके गांव
संक्रमित मरीज ने बताया कि उसके साथ कमरे में रहने वाले दो अन्य लोग मंगलवार को पैदल ही यूपी अपने गांव के लिए निकल गए हैं। अब प्रशासन के लिए इन दोनों की तलाशना चुनौती से कम नहीं होगा, क्योंकि वह संक्रमित के साथ रहे हैं और रास्ते में अनजाने में न जाने कितनों को संक्रमित कर सकते हैं। इसके अलावा मरीज ने बताया कि वह जिस आढ़ती के पास काम करता है, उन्होंने खुद उसकी जांच करवाई थी। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग मरीज की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सब्जी मंडी में कोरोना का मरीज मिला है। उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशी जा रही है, उसके संपर्क में करीब 30 आए हैं। मरीज को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। सभी के सैंपल जांच करवाए जाएंगे। इससे पहले भी सब्जी मंडी की जांच करवाई जा चुकी है।

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
मेवाती स्टाफ होता है ट्रकों में
सूत्रों के अनुसार सब्जी मंडी में आने वाले ट्रकों पर मेवात का स्टाफ होता है। इसके कारण संक्रमण के आने की आशंका अधिक हो जाती है। सब्जी मंडी के केस में माना जा रहा है कि व्यक्ति को संक्रमण बाहर से आने वाले ट्रक चालकों की वजह से हुआ है। क्योंकि इसके अलावा मरीज के बाहर जाने की कोई हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed