फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona: 26 days later 21-year-old student of Sainik Colony dies, 39 new patients found

26 दिन बाद सैनिक कॉलोनी के 21 वर्षीय छात्र की मौत, 39 नए मरीज मिले

Sun, 28 Mar 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Corona: 26 days later 21-year-old student of Sainik Colony dies, 39 new patients found
जनता कॉलोनी के जागरण पार्क में महाराज अग्रसेन विकास ट्रस्ट की ओर से वैक्सीनेशन कैंप में वैक्सीन
कोरोना की तीसरी लहर में 26 दिन बाद सैनिक कॉलोनी के 21 वर्षीय छात्र की मौत होने से जिले में मृतकों का आंकड़ा 161 हो गया है। इससे पहले एक मार्च को सेक्टर पांच के 67 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं शनिवार को 39 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। मृतक छात्र का पीजीआईएमएस में किडनी का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 145 हो गई है। इसमें से सात मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 138 घर पर एकांतवास में रह रहे हैं। जिले में अब तक 12505 कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या भी 12196 है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण 4.15 प्रतिशत के हिसाब से फैल रहा है, जबकि रिकवरी रेट 97.55 प्रतिशत चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक 41257 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगा चुका है। शनिवार को 324 को पहली व चार को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

डॉक्टर, शिक्षक व विद्यार्थी मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बोहर की डॉक्टर व पूर्व फौजी के अलावा लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, सेक्टर चार, आदर्श नगर, हनुमान कॉलोनी में बुजुर्गों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। वहीं ओमेक्स सिटी, जवाहर नगर, पीजीआईएमएस, काहनौर, एमडीयू, सराय मोहल्ला, सैनिक कॉलोनी में विद्यार्थियों के अलावा सेक्टर तीन में छात्र, गृहिणी व बच्चे को संक्रमण मिला है। सेक्टर तीन में प्रिंसिपल, भिवानी चुंगी, नांदल गांव व ब्राह्मणवास में शिक्षक तथा गृहिणी व बुजुर्ग महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। गुंढान व सुनारिया के युवकों के अलावा सैनिक कॉलोनी, सुभाष नगर, अनाजमंडी, सेक्टर दो, पाकस्मा में कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। भरत कॉलोनी में दो बच्चों के अलावा डोभ में किसान तथा गिझी गांव का चालक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन बाद मिली कोरोना संक्रमित होने की जानकारी
कोरोना संक्रमित छात्र की किडनी का पीजीआईएमएस में उपचार चल रहा था। युवक की संदेह के आधार पर जांच कराई गई तो वह कोरोना संक्रमित मिला। डॉ. तरुण ने बताया कि मरीज को कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन उसने एक घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। वहीं जिला नोडल अधिकारी कोविड डॉ. राजबीर सभ्भरवाल ने बताया कि मार्च माह में कोरोना के दूसरी मरीज की मौत हुई है। संक्रमण के बढ़ते स्तर को देखते हुए जरूरी है कि लोग वायरस से स्वयं का बचाव करें। विभाग उपचार, स्क्रीनिंग के अलावा लगातार टीकाकरण अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed