फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corna reason city three large project stop, officer says first save life than focus on development work

लॉकडाउन के चलते अटके शहर के तीन प्रोजेक्ट, अफसर बोले- पहले कोरोना से लोगों को बचाया जाए, फिर शहर के विकास कार्यों पर करेंगे फोकस

Tue, 07 Apr 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corna reason city three large project stop, officer says first save life than focus on development work
लॉक डाउन में बोहर पुलिस नाके के पास नहर के ऊपर बन रहा पुल का काम भी बंद हो गया है----बिजेन्द्र जी खबर ल - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए 21 दिन के लॉकडाउन से शहर के प्रमुख प्रोजेक्ट अटक गए हैं। अगर 14 अप्रैल के बाद सरकार ने लॉकडाउन खत्म किया तो भी एक माह की देरी से मई माह में शहर के अंदर सिटी बस सर्विस चालू हो सकेगी। जबकि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का ट्रॉयल भी मई माह में खिसक गया है। साथ ही रोहतक-सोनीपत मार्ग पर बोहर के पास नहरों पर बन रहे फोरलेन स्टील ओवरब्रिज का काम भी दो माह आगे जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि पहले आम लोगों को कोरोना वायरस से बचाया जाए। इसके बाद विकास कार्यों पर फोकस हो सकेगा।
विज्ञापन

सिटी बस सेवा : अगले माह से चालू होने की संभावना
नगर निगम की तरफ से चार रूट पर सिटी बस सेवा चालू करने का प्लान मार्च में बनाया गया था। इसके लिए डॉ. राजपाल देसवाल की एजेंसी को यह कार्य दिया गया था। इसके लिए पुराना बस स्टैंड, जींद बाईपास, नए बस स्टैंड व पीजीआईएमएस से बसें चलाई जानी थी। इसी बीच कोरोना के प्रभाव से सारी प्रक्रिया अटक गई। डॉ. राजपाल ने बताया कि महामारी से हर कार्य प्रभावित है। अगर 14 अप्रैल को लॉकडाउन खुलता है तो सारी व्यवस्था ट्रैक पर आने में समय लग जाएगा। इसके बाद वे एक माह बाद मई में ही बस चालू कर सकेंगे।
विज्ञापन

एलिवेटेड रेलवे ट्रैक : 97 फीसदी काम पूरा, ट्रॉयल बाकी
शहर के बहुप्रतिक्षित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का ट्रॉयल अप्रैल माह में शुरू होना था। क्योंकि मार्च माह के मध्य तक प्रोजेक्ट का 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर 6 की तरफ से पटरी बिछाने का काम भी आधे से ज्यादा पूरा हो गया था। अब पूरी दुनिया में ही कोरोना वायरस का प्रभाव है। ऐसे में कौन क्या कर सकता है। अगर 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होना है और प्रोजेक्ट के काम को हरी झंडी मिलती है तो मई माह में ट्रैक पर ट्रेन दौड़ने लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन स्टील ओवरब्रिज : डेढ़ से दो माह और बढ़ेगी समय सीमा
पीडब्ल्यूडी की तरफ से रोहतक-सोनीपत मार्ग पर फोरलेन स्टील ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, जिस पर 28 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। पिछले एक से डेढ़ माह से निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण रोड को बंद किया गया है। फिलहाल लोग आउटर बाईपास व दिल्ली रोड से आ रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन के चलते पूरी तरह से वाहनों का आवागमन बंद है। अधिकारियों का कहना है कि प्रोजेक्ट की समय सीमा पहले 6 माह रखी गई थी। जल्द लॉकडाउन खत्म होता है तो प्रोजेक्ट की समय सीमा डेढ़ से दो माह और बढ़ जाएगी।
अभी पूरी दुनिया कोरोना से निपटने में व्यस्त है। विकास कार्य तो बाद में देखेंगे। जहां तक सिटी बस सेवा का सवाल है। इससे हालात सामान्य होने के तत्काल बाद चालू करवाया जाएगा।

मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का काम 97 प्रतिशत के करीब पूरा हो चुका है। जैसे ही हालात सामान्य होते हैं, तत्काल काम पूरा करके ट्रैक पर ट्रॉयल कराएंगे। इसी तरह फोरलेन स्टील ओवरब्रिज का काम भी हालात के ऊपर निर्भर है।
प्रदीप रंजन, पूर्व एसई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed