फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cook going to hospital to take medicines dies due to car collision

Rohtak News: कार की टक्कर से अस्पताल में दवा लेने जा रहे रसोइये की मौत

Thu, 09 May 2024 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cook going to hospital to take medicines dies due to car collision
रोहतक। आर्य नगर से सनसिटी स्थित निजी अस्पताल में दवा लेने जा रहे बाइक सवार की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शास्त्री नगर निवासी 52 वर्षीय सुरेंद्र यादव के रूप में हुई। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आर्य नगर निवासी रवींद्र यादव ने बताया कि वह पांच भाई हैं। उसका भाई सुरेंद्र यादव शास्त्री नगर में परिवार सहित रहता था। वह नए बस स्टैंड के सामने निजी भोजनायलय पर रसोइये का काम करता था। उसके चार बेटे और दो बेटियां हैं। बुधवार को सुरेंद्र ने फूड प्वाइजनिंग के चलते पेट दर्द की शिकायत की। रात करीब डेढ़ बजे ज्यादा परेशानी होने के कारण वह बाइक पर घर से सनसिटी स्थित निजी अस्पताल में जा रहा था। जैसे ही लाढ़ौत चौक से सनसिटी के सेक्टर 36ए के सामने पहुंचा तो सेक्टर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर वह अपने भतीजे कुनाल के साथ मौके पर पहुंचा। तत्काल सुरेंद्र को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। वीरवार दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed