{"_id":"64ac80cb2345e0d3070f35b4","slug":"control-room-established-in-civil-hospital-rohtak-news-c-17-roh1018-197344-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नागरिक अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नागरिक अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित
Tue, 11 Jul 2023 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:36 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के सभी बिंदुओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रही बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके लिए सिविल अस्पताल में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिलास्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश मलिक (99920-89911) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा और इसमें गैर चिकित्सक स्टाफ की नियुक्ति रहेगी। कंट्रोल रूम में 01262-2551104 व 01262-271134 पर संपर्क किया जा सकता है। बिजली गुल, पानी में डूबने, सांप काटने, पशुओं के काटने, दुर्घटना, दिल से संबंधित केसों का निस्तारण करने के लिए आपातकालीन वार्डों की स्थापना की जाएगी। वरिष्ठ उप सिविल सर्जन के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम काम करेगी।
यह टीम स्वास्थ्य स्टाफ की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इसी प्रकार से 24 घंटे इलेक्ट्रिशियन व प्लंबर आदि भी मौजूद रहेंगे। रैफरल ट्रांसपोर्ट सिस्टम के फ्लीट मैनेजर सुनिश्चित करेंगे कि एंबुलेंस ठीक ढंग से काम कर रही है। जरूरत के अनुसार अस्पताल में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।