फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Contaminated water from sewer line filled in colonies, people troubled

Rohtak News: कॉलोनियों में भरा सीवर लाइन का दूषित पानी, लोग परेशान

Sun, 18 May 2025 08:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 May 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water from sewer line filled in colonies, people troubled
18सीटीके19 प्रेम नहर की गली-5आर में घरों के बाहर जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद
रोहतक। शहर की कई कॉलोनियों में सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है विभागीय अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने पर भी समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है। बारिश से पहले कॉलोनियों में सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या आनी कॉलोनी वासियों के लिए मुसीबत खड़ा कर रही है। लोग अपने घरों में बाहर निकलने के लिए कतरा रहे हैं।
कुंज विहार, अमृत कॉलोनी, श्रीराम नगर व प्रेम नगर आदि कॉलोनियों में करीब एक माह से गलियों में पानी भरा है। लोगों की ओर से जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायतें दी जा रही हैं। लेकिन, अधिकारियों की ओर आश्वासन के सिवाय कोई समाधान नहीं हो रहा है। हालांकि विभाग के कर्मचारी समस्या के स्थायी समाधान के बजाय औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं, जो दो दिन बार फिर से समस्या शुरू हो जाती है। कॉलोनी वासियों का कहना कि घरों के बाहर दूषित पानी भरने से बीमारी होने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

----------
अमृत कॉलोनी, कुंज विहार व श्रीराम नगर में सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं। गलियों में गंदा पानी खड़ा रहना से बुरा हाल है। शिकायत देने के बाद भी कोई हल नहीं है। केवल काम चलाकर कर्मचारी चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित राठी, श्रीराम नगर

करीब 20 दिन से घरों के बाहर सीवरेज का पानी खड़ा है। बरसाती पाइप लाइन की जालियां भी ब्लॉक हैं। कॉलोनी में छोटे-छोटे बच्चों को आवागन में रहता है। उनके बीमार होने की चिंता है।
- ओम प्रकाश, गली-5आर, प्रेम नगर
------------

बच्चों को स्कूल में ले-जाते समय बड़ी मुश्किलें होती हैं। करीब 25 साल पुरानी गलियां हैं। पार्षद को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन यहां पर अधिकारियों समेत किसी का ध्यान नहीं है।
- संगीता, श्रीराम नगर कॉलोनी
--------------
गलियों में दूष्रित पानी भरने रहने से बहुत परेशान हैं। कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। यह समस्या आज की नहीं बल्कि कई साल से बनी हुई है। दुर्गंध की वजह से बच्चों को उल्टी आ रही हैं।
- फुलो देवी, कुंज विहार
----------
कई कॉलोनियों में नए बोरवेल लगाने से सारी मिट्टी सीवर लाइन के मैनहोल में जा रही है। लोग सीवरेज सिस्टम को डंप यार्ड के रूप में इस्तेमाल करते हैं, जो ठीक नहीं हैं। कॉलोनियों की शिकायत के लिए अधिकारियों को बोल दिया गया है, जल्द ही समाधान किया जाएगा।

- संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।

18सीटीके19  प्रेम नहर की गली-5आर में घरों के बाहर जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

18सीटीके19 प्रेम नहर की गली-5आर में घरों के बाहर जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

18सीटीके19  प्रेम नहर की गली-5आर में घरों के बाहर जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

18सीटीके19 प्रेम नहर की गली-5आर में घरों के बाहर जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

18सीटीके19  प्रेम नहर की गली-5आर में घरों के बाहर जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

18सीटीके19 प्रेम नहर की गली-5आर में घरों के बाहर जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

18सीटीके19  प्रेम नहर की गली-5आर में घरों के बाहर जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

18सीटीके19 प्रेम नहर की गली-5आर में घरों के बाहर जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

18सीटीके19  प्रेम नहर की गली-5आर में घरों के बाहर जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

18सीटीके19 प्रेम नहर की गली-5आर में घरों के बाहर जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed