{"_id":"695834ad2d64654b4108adff","slug":"contaminated-sewer-water-is-leaking-causing-distress-to-residents-rohtak-news-c-17-roh1020-787439-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीवर लाइन का दूषित पानी हो रहा लीक, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीवर लाइन का दूषित पानी हो रहा लीक, लोग परेशान
Sat, 03 Jan 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
01...रोहतक के शीतल नगर में प्लॉट में भर रहे दूषित पानी का दिखाता कॉलोनी वासी सत्यनारायण। स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शीतल नगर की गली नंबर चार में सीवर से दूषित पानी लीक होकर मकानों व खाली प्लाॅटों में घुस रहा है। इस कारण कई मकानों में दरारें आ गई हैं।
कॉलोनीवासी धर्मबीर व दीपक का कहना कि 11 माह पहले सीवर लाइन का ढलान गलत दिशा में करने से यह परेशानी बनी है। उनका कहना है कि गली का निर्माण भी गलत ढलान में कर दिया गया है।
कॉलोनीवासी सत्यनारायण ने बताया कि खाली प्लॉटों में करीब चार फीट तक पानी भर गया है। दूषित पानी का जलभराव होने से आसपास के पांच से अधिक मकानों में दरारें आ गई हैं। उन्होंने बताया कि खाली प्लॉट में पशुओं को बांधने के स्थान पर जलभराव हो गया है। इसकी शिकायत कई बार निगम निगम और जन स्वास्थ्य विभाग को की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।