फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Containment zone created in four places in the district

जिले में चार जगह बनाए गए कंटेनमेंट जोन

Wed, 10 Jun 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Containment zone created in four places in the district
जिले में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद चार क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। जिलाधीश आरएस वर्मा ने वार्ड 14 के गांधी कैंप, वार्ड 15 के नेताजी नगर और वार्ड 19 के पटेल नगर में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गांधी कैंप में बलदेव के मकान से पश्चिम में प्रवीण अरोड़ा के घर, दक्षिण में सीता के मकान पूर्व में विनोद के घर से उत्तर में बलदेव के मकान तक कंटेनमेंट जोन होगा। वहीं, अनिल के घर से पश्चिम में श्याम वर्मा के मकान, दक्षिण में सुभाष खुराना के घर, पूर्व में सुभाष के मकान से उत्तर में अनिल के घर तक बफर जोन घोषित किया गया है। गांधी कैंप में ही मोहन के मकान से पश्चिम में मदन लाल के घर, दक्षिण में जोगेंद्र के मकान, पूर्व में कृष्ण लाल के घर से उत्तर में मोहन के मकान तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जबकि, अशोक के मकान से पश्चिम में चरणजीत के घर, दक्षिण में छाबड़ा के मकान, उत्तर में अशोक कुमार के घर तक बफर जोन घोषित किया गया है। नेता जी नगर में गोविंद के मकान से उत्तर में भारत किराना स्टोर, पश्चिम में वधवा के मकान, दक्षिण में एसके शर्मा के घर से पूर्व में गोविंद के मकान तक कंटेनमेंट जोन रहेगा। जबकि, कृष्ण लाल के मकान से उत्तर में दो सौ फीट, पश्चिम में जगदीश अरोड़ा के मकान, दक्षिण में भारत भक्ति आश्रम से पूर्व में कृष्ण लाल के घर तक बफर जोन बनाया गया है। इसी तरह पटेल नगर में दीपक के मकान से उत्तर में बालकिशन के घर, पश्चिम में ऊषा के मकान, दक्षिण में ओम प्रकाश के घर से पूर्व में बालकिशन के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जबकि, कृष्ण लाल के मकान से पश्चिम में मनोज के घर, दक्षिण में रमेश के मकान, पूर्व में अशोक के घर से उत्तर में बालकिशन के मकान तक बफर जोन रहेगा। कंटेनमेंट जोन को सील कर आवश्यक वस्तुएं लोगों के घरों में पहुंचाने और सभी की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed