फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Consumers will get 10 percent discount on depositing electricity bills at once

Rohtak News: एक साथ बिजली बिल जमा करवाने पर उपभोक्ता को मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

Sun, 25 May 2025 07:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Consumers will get 10 percent discount on depositing electricity bills at once
रोहतक। हरियाणा सरकार की ओर से बिजली के बकाया बिलों के समाधान के लिए सरचार्ज माफी योजना-2025 शुरू की गई।
विज्ञापन

यह योजना आगामी 11 नवंबर तक लागू रहेगी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जिनका बिजली बिल 31 अगस्त 2024 तक बकाया था और अब तक बकाया हैं। इस योजना से सभी श्रेणियों के उपभोक्ता उठा सकते हैं। यह योजना कनेक्टिड और डिस्कनेक्टिड दोनों तरह के उपभोक्ताओं के लिए है।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण घरेलू बिजली के कनेक्शन का अब तक का पूर्ण सरचार्ज फ्रीज कर दिया जाएगा व उन्हें केवल मूल राशि का भुगतान करना होगा। उपभोक्ता मूल राशि एक साथ या अगले 8 मासिक व 4 द्विमासिक बिलों के साथ किस्तों में भी जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

एक साथ जमा करवाने पर उपभोक्ताओं को मूल राशि पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी व पूरा सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फ्रीज किया गया सरचार्ज निर्धारित किस्तों व आगामी 8 मासिक और 4 द्विमासिक बिलों की लगातार अदायगी के बाद माफ कर दिया जाएगा। यदि उपभोक्ता निर्धारित किस्तें जमा नहीं करवाता तो उसका फ्रीज किया गया सरचार्ज वापिस बिल में जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपभोक्ता तीन बिलिंग साइकिल में भुगतान कर सकते हैं। औद्योगिक व अन्य श्रेणियों के उपभोक्ता भी योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित मामला वापिस लेने पर भी योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed