फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Consumers said - electricity bill is coming wrong since last eight years, no solution

Rohtak News: उपभोक्ता बोले - आठ साल से गलत आ रहा बिजली बिल, समाधान नहीं

Wed, 07 May 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 07 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Consumers said - electricity bill is coming wrong since last eight years, no solution
06सीटीके05 राजीव गांधी विद्युत​ भवन में बिजली उपभोक्ताओं की ​शिकायत सुनते अ​धिकारी। संवा
रोहतक। मीटर खराब होने के कारण आठ साल से बिजली बिल गलत आ रहे हैं। कई बार कार्यालयों के चक्कर लगा चुका हूं। बिजली बिल की राशि हर माह बढ़कर आ रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि बिल तो भरना ही पड़ेगा, न ही बिल माफ होगा। यह समस्या मंगलवार को राजीव गांधी विद्युत भवन में लगी बिजली अदालत के दौरान भालौठ गांव निवासी विनोद कुमार ने रखी।
विज्ञापन

पावर हाउस चौक स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन में रोहतक सर्कल के लिए बिजली अदालत का योजन किया गया। अदालत में जिलेभर के बिजली उपभोक्ताओं में अपनी शिकायतें दीं। 20 उपभोक्ता समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से 5 की समस्या का निपटारा किया गया। साथ ही, 15 समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने मुख्य रूप से बिजली बिल से जुड़ी शिकायतें रखीं। बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि करीब 8 साल से बिजली जुड़कर आ रहे हैं। मीटरों में खामियों से बिल गलत आ रहे हैं और अधिकारियों की ओर से यही कहा जा रहा है कि बिल भरना ही पड़ेगा। बहु अकबरपुर निवासी सचिन ने बताया कि 2019 में बिल 15000 रुपये का आया था, जिसमें से 12000 हजार रुपये भर दिए थे, लेकिन अतिरिक्त शुल्क अधिक लगने से कारण बिल बढ़ता गया। अब 75,000 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता समय पर अपने बिल नहीं भरते हैं। इस कारण उन पर अतिरिक्त शुल्क लगता है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर जांच कर समाधान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार से परेशानी नहीं होगी।
- बिजेंद्र नरवाल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
यह बोले शिकायतकर्ता
साल 2017 में मीटर लगा था। रीडिंग लेने वाले ने भी कहा था कि मीटर खराब है। इसकी शिकायत दी तो नया मीटर बदल दिया गया। लेकिन, अब तक पुराने मीटर की रकम भी जुड़कर आ रही है, जो 3 लाख 15 हजार तक पहुंच गया है।
- विनोद कुमार, भालौठ निवासी।
----------------
250-300 रुपये बिल आता था। एक साल पहले 40 हजार रुपये बिजली बिल आ गया, जो गलत है। उपमंडल कार्यालय में भी गए, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। एक साल से परेशान हूं।
- बनीता, बलियाणा निवासी।
-----------------
2022 में 8631 रुपये बिल आया था, ऑपरेटर ने रुपये जमा नहीं करें। इसकी रसीद मेरे पास है। मीटर चेक करने टीम भी गई, उनको सब ठीक मिला। अब तक बिल में रुपये जुड़कर आ रहे हैं।

- सतपाल, दतौड़ गांव निवासी।

06सीटीके05 राजीव गांधी विद्युत भवन में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनते अधिकारी। संवा

06सीटीके05 राजीव गांधी विद्युत भवन में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनते अधिकारी। संवा

06सीटीके05 राजीव गांधी विद्युत भवन में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनते अधिकारी। संवा

06सीटीके05 राजीव गांधी विद्युत भवन में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनते अधिकारी। संवा

06सीटीके05 राजीव गांधी विद्युत भवन में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनते अधिकारी। संवा

06सीटीके05 राजीव गांधी विद्युत भवन में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनते अधिकारी। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed