{"_id":"65a59cbd405062535c07f5a9","slug":"consumers-are-not-getting-electricity-on-time-even-in-winter-rohtak-news-c-17-roh1020-338983-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सर्दी में भी उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सर्दी में भी उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रही बिजली
Tue, 16 Jan 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सर्दी के मौसम में हीटर ज्यादा चलने के कारण ओवरलोडिंग बढ़ रही है। इससे शहर में उपभोक्ताओं को समय पर बिजली नहीं मिल रही है। कंट्रोल रूम में बिजली कट को लेकर 150 से 200 शिकायतें दर्ज हो रही है। उपभोक्ताओं को सर्दी में भी बिजली के कारण परेशान होना पड़ रहा है।
शहर की साढ़े 5 लाख की आबादी में लगभग एक लाख 60 हजार बिजली के कनेक्शन हैं। इसमें औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल हैं। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है वैसे-वैसे कॉलोनियों में कट लगने का समय बढ़ता जा रहा है। यहां फ्यूज उड़ना, रात के समय लाइट कभी तेज तो कभी धीमी होना जैसी आम समस्या है। सबसे अधिक समस्या इस समय फ्यूज उड़ने की आ रही है। इसकी मुख्य वजह हीटर चलने के कारण ओवरलोड होना है। अधिकांश उपभोक्ताओं ने जरूरत के हिसाब से अपनी बिजली खपत नहीं दिखा रखी। कंट्रोल रूम स्टाफ के अनुसार रोजाना 150 से अधिक रात में शिकायतें ऑनलाइन व ऑफलाइन दर्ज की जा रही हैं। इनमें से कुछ का समाधान समय पर हो जाता है तो कुछ को आश्वासन दिया जाता है। सीमित कर्मचारी अधिक समस्या होने के चलते समस्या के समाधान में समय लग जाता है।
बाक्स
इन कॉलोनियों में बनी है समस्या
जनता कॉलोनी, मॉडल टाउन, जसबीर कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, कबीर कॉलोनी, हिसार बाईपास, उत्तम नगर, सैक्टर-1,2 व तीन, दुर्गा कॉलोनी, प्रेम नगर में बिजली की समस्या बनी हुई है।।
विज्ञापन
वर्जन
मेंटेनेंस के कारण भी बिजली के कट लगते रहते हैं। ऐसे में कहीं ज्यादा समस्या बनी हुई है तो वह शिकायत दे उसका तुरंत समाधान करवाया जाएगा।
रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम