फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Consumers are being fleeced in Omaxe City for the last 15 years, electricity bills are being charged as commercial bills

Rohtak News: ओमैक्स सिटी में 15 साल से उपभोक्ताओं की कट रही जेब, काॅमर्शियल वसूला जा रहा बिजली का बिल

Sat, 21 Dec 2024 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Consumers are being fleeced in Omaxe City for the last 15 years, electricity bills are being charged as commercial bills
रोहतक। दिल्ली बाईपास पर ओमैक्स सिटी में 15 साल से उपभोक्ताओं की बिजली के बिल के नाम पर जेब कट रही है, क्योंकि बिजली निगम सिंगल कनेक्शन होने के कारण कॉमर्शियल रेट पर बिल वसूल कर रहा है। शुक्रवार को परिवेदना समिति की बैठक में यह बात सामने आई।
विज्ञापन

पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने डीसी धीरेंद्र खड़गटा की अध्यक्षता में आला अधिकारियों की कमेटी गठित की, जो जांच करेगी कि बिल्डर की कमी से उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हुआ या नहीं। दूसरा, उपभोक्ताओं को अलग-अलग मीटर कनेक्शन कैसे दिए जाएं।
विज्ञापन

2018 से ओमैक्स सिटी में सुविधाओं को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि ओमैक्स सिटी को नगर निगम में शामिल किया जाए, जबकि दूसरा पक्ष इसके खिलाफ है। पिछली बैठक में निगम आयुक्त धर्मेंद्र की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई। कमेटी की ओर से निगम आयुक्त ने परिवेदना समिति की बैठक में बताया कि बिल्डर ने पूरी ओमैक्स सिटी का एक कनेक्शन ले रखा है, जहां आगे सब मीटर दिए गए हैं। लोगों को स्लैब सिस्टम का लाभ नहीं हो रहा है। अब बिजली निगम की योजना के तहत अगर बिल्डर बकाया राशि जमा करवाता है तो निगम पावर हाउस बनवाकर साढ़े तीन किलोमीटर लंबी लाइन बिछाएगा। इसके बाद हर घर में अलग-अलग कनेक्शन मिलेगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनको पहले प्रशासन पहले वह राशि दिलवाए, जो बिल्डर की गलती से ज्यादा वसूली गई है। वहीं, बिल्डर अनिल गुप्ता ने कहा कि जिस समय लाइसेंस मिला, उस समय सिंगल बिजली कनेक्शन का प्रावधान था। अब एक माह में बिजली निगम की पूरी बकाया राशि जमा करवा देंगे। मंत्री ने निगम को जल्द बिजली लाइन का काम पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मंत्री जी, कागजों में ही चल रहा जनता कॉलोनी की सड़क व पार्क में विकास
पूर्व महिला पार्षद दीपिका नारा के ससुर जनता कॉलोनी निवासी देवेंद्र नारा ने मंत्री को बताया कि नगर निगम की तरफ से कॉलोनी में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सुनारिया चौक पर धर्मशाला है, जहां फर्श व दीवारों पर टाइल लगानी थी। वे टाइल कागजों में लग चुकी हैं, लेकिन किसी अधिकारी ने जाकर नहीं देखा। शिकायत झूठी हो तो खुद थाने में जाकर गिरफ्तार हो जाऊंगा। दूसरा, खुशबू गार्डन के सामने पीपल वाली गली में आठ से 10 इंच ऊंची उठा दी। उखाड़कर नीचे बनानी थी, लेकिन ऊंची बना दी। कॉलोनी डूब गई। पूरा मलबा मैन हॉल में चला गया। पूरा मैनहोल बंद पड़ा है। डीसी को शिकायत दी तो डीसी ने निगम आयुक्त के पास भेजा। आयुक्त ने कार्यकारी अभियंता के पास भेज दिया। कार्यकारी अभियंता बोले, सुबह आऊंगा, लेकिन अभी तक सुबह नहीं हो सकी है। मंत्री ने नगर निगम के विकास कार्यों में अनियमितता जांच पंचायती राज विभाग व लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंताओं को जांच कर रिपोर्ट देने की हिदायत दी। जांच कमेटी में गैर सरकारी सदस्य वीर सिंह हुड्डा को भी शामिल किया गया। जांच पूरी होने तक शिकायत एजेंडे से बाहर रहेगी।
बाक्स
मोखरा के श्मशान को लेकर फिर मांगी जांच रिपोर्ट
मंत्री ने मोखरा निवासी संजय की शिकायत के संदर्भ में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों में अस्पताल व पावर हाउस के लिए ग्राम पंचायत की ओर से दी गई जमीन की जांच कर उपायुक्त को रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निंदाना निवासी अजमेर सिंह की शिकायत पर महम एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट मांगी। घरौंठी निवासी रामभूल की शिकायत की अतिरिक्त उपायुक्त, तहसीलदार, खनन अधिकारी एवं जिला मत्स्य अधिकारी की समिति गठित कर जांच करने के आदेश दिए। खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जिला झज्जर के गांव खरमाण निवासी सतीश कुमार की शिकायत की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को गाड़ी के लोन बारे 13 दिन में एनओसी देने की हिदायत दी। पानीपत के गांव कालखा/बलियाना निवासी सोनिया की शिकायत को लेकर उनको शिकायत देने की बात कही। इसके अलावा मंत्री ने इस्माइला निवासी राजेश, गीतांजलि कॉलोनी निवासी, डेयरी मोहल्ला निवासी कृष्ण, जेपी कॉलोनी निवासीगण, सांपला निवासी प्रताप सिंह, बोहर निवासी बनी सिंह, जींद बाईपास स्थित फौजी व अनंतपुरम निवासीगण, लाखनमाजरा निवासी राजबाला की शिकायतों पर जांच के आदेश दिए।

बाक्स
बैठक में रहे मौजूद
परिवेदना समिति की बैठक में उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा, नगर निगम आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया, एसीयूटी अभिनव सिवाच, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शालिनी चेतल, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, दलबीर फौगाट व सुभाष चंद्र जून, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह, डीएसपी रवि खुंडिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, अधीक्षक अभियंता मनिंदर सिंह, सुखबीर सिंह, प्रेम सिंह राणा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, रेनू डाबला, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, आशा शर्मा, प्रतिभा सुमन, एडवोकेट अनीता बुधवार, राजकुमार सुनारिया, नरेंद्र वत्स, सुरेश किराड़, सुभाष चौधरी, पार्षद सुमन, एडवोकेट अंकुश बिड्ढ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed