{"_id":"6616deaed6a30837ec0232c4","slug":"construction-work-started-on-multi-khorda-road-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109393-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बहु-खोरड़ा सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बहु-खोरड़ा सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हुआ
Thu, 11 Apr 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
हु खोरड़ा सडक मार्ग पर निर्माण कार्य हुआ शुरू।संवाद
साल्हावास। बहु-खोरड़ा सडक मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पांच किलोमीटर लंबी सड़क के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने 19 मार्च के अंक में लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। लोकनिर्माण विभाग ने इसका संज्ञान लेकर बुधवार को सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
हालांकि इस सड़क की परत उतारने का काम मार्च माह की शुरुआत में ही हो गया था, लेकिन परत उतारने के एक महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू हो सका था। इसकी वजह लेबर व मशीनरी का अभाव था। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता आशीष मोर ने बताया कि लेबर व मशीनरी न मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका था। मार्च के शुरुआत में ही सड़क की ऊपरी परत उतारने के बाद लगभग एक महीने तक काम शुरू न होने से ग्रामीणों में रोष था। अब अप्रैल के शुरूआत में ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। गौरतलब है कि सड़क का निर्माण ढाई करोड़ की लागत से करवाया जाना है।
सड़क की ऊपरी परत उतारने के बाद हालत ये है कि सड़क से गुजरने वाले वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे थे। हादसों का डर बना था। दर्जनों गांव के लोग इससे परेशान थे। 20 अप्रैल को इसके लिए टेंडर लगाया जा चुका है। यह सड़क 14 वर्ष पूर्व 2010 में बनी। देखरेख के अभाव में अब बिलकुल दयनीय स्थिति में गई थी। लोगों को यहां से आने जाने में परेशानी हो रही थी। सड़क के पुनर्निर्माण से आसपास के बहु, खानपुर खुर्द, खानपुर कला, झोलरी, ढाणी, नयागांव, बहाला गांवों के लोगों को फायदा होगा। गांव बहु के खोरड़ा मोड़ से लेकर खोरड़ा गांव के चिड़िया मोड़ तक करीब 5 किलोमीटर सड़क बनाई जानी है।