फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of overbridge on Delhi Bypass Canal stopped

Rohtak News: दिल्ली बाईपास नहर पर ओवरब्रिज का निर्माण थमा

Mon, 24 Jun 2024 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Construction of overbridge on Delhi Bypass Canal stopped
रोहतक। दिल्ली बाईपास पर जवाहरलाल नेहरू नहर और भालौठ सब ब्रांच नहर पर करीब 250 मीटर लंबा दूसरा टू-लेन फ्लाईओवर का निर्माण निजी कारणों से फिलहाल रुका हुआ है। हालांकि जल्द ही इसका निर्माण कार्य दोबारा से शुरू किया जाएगा। इस ब्रिज का निर्माण 15.83 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। ठेकेदार के निजी करणों की वजह से फिलहाल काम रुका हुआ है। जल्द ही कल्वर्ट व साइफन का निर्माण करने के बाद कार्य आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली बाईपास पर जवाहर लाल नेहरू नहर और भालौठ सब ब्रांच पर आए दिन पानी लीक होने के कारण सड़क अक्सर टूटी रहती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली बाईपास पर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया। यहां पर एक तरफ की सड़क पर ओवरब्रिज बनाकर चालू करा दिया गया है। वहीं, रोहतक-दिल्ली जाने वाली लेन पर अभी ओवरब्रिज का निर्माण अधूरा है। ओवरब्रिज पर स्लैब डालने का काम पूरा हो चुका है। दोनों साइड की दीवारों को पूरा करने के लिए आरसीसी डाली जा रही है। पुल पर आखिरी टच देने के लिए एक परत लेंटर की डाली जानी शेष है। इसके बाद सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने अब इस पुल का काम अगस्त तक चालू करने का दावा किया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक ओवरब्रिज का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो गया है। इस कार्य को पूरा करने का समय अक्तूबर है, लेकिन विभाग इसे अगस्त तक काम पूरा कराकर चालू करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के निजी कारणों की वजह से काम रंका हुआ है। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। विभाग इस कार्य को अगस्त तक पूरा करने की योजना बना रहा है।
नरेंद्र सिगरोहा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed