फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of hides will be done, farmers' problems will be solved

Rohtak News: खाल का हुआ निर्माण, दूर होगी किसानों की परेशानी

Mon, 24 Feb 2025 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Construction of hides will be done, farmers' problems will be solved
सांपला। भैंसरु खुर्द में नहरी खाल टूटा होने की वजह से कई एकड़ भूमि की सिंचाई नहीं हो रही थी। इसकी वजह से किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब पंचायत ने प्रशासन से मिलकर करीब 1400 फीट लंबे नहरी खाल का निर्माण किया है। इसके निर्माण पर करीब 12 लाख रुपए खर्च आया है। अब करीब 100 एकड़ भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण सुदेश कुमार, राजकुमार, संजय, बाबे आदि किसानों ने बताया कि कुछ किसानों ने खेतों की मिट्टी का उठान कर दिया था। भूमि का लेवल बिगड़ने की वजह से नहरी खाल भी रद्द हो गया। इससे किसानों को अपनी भूमि की सिंचाई करने में काफी परेशानी होती थी। समय पर बिजाई भी नहीं हो पाती थी। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। किसानों ने सरपंच का आभार व्यक्त किया। सरपंच पुनीत कुमार ने बताया कि पिछले करीब 6 वर्ष से किसानों के सामने यह बड़ी समस्या थी। खाल के निर्माण से किसान समय पर फसलों की सिंचाई कर सकेेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed