फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of dilapidated road started in IMT, now people will get relief.

Rohtak News: आईएमटी में जर्जर सड़क निर्माण शुरू, अब लोगों को मिलेगी राहत

Mon, 22 Sep 2025 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Construction of dilapidated road started in IMT, now people will get relief.
29 आईएमटी में बनाई गई नई संड़क। स्रोत: संवाद - फोटो : साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा देते परिक्षार्थी।
रोहतक। आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) की सड़कों ही हालत सुधरने लगी है। यहां एचएसआईआईडीसी ने जर्जर सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया है। अब सड़कें दुरुस्त होने से लोगों को राहत मिलेगी। आईएमटी की जर्जर सड़कों के संबंध में अमर उजाला ने 5 जुलाई के अंक में ये मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। बारिश के बाद अब सड़क सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

आईएमटी की मुख्या सड़क की पिछले कुछ माह से जर्जर हाल थी। सड़कों से निकली रोड़ियाें के कारण यहां से गुजरना वाहन चालकों के लिए परेशानी बना हुआ था। इलाके में कई जगह सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण उद्योगपतियों व व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब जल्द ही आईएमटी की सड़कें ठीक होने से उद्यमियों व अन्य को राहत मिलेगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को रात भर सड़क निर्माण कार्य किया गया।
विज्ञापन

आईएमटी में विकास कार्य किए जा रहे हैं। बारिश के बाद सड़क सुधार का काम शुरू हो गया है। जल्द ही जर्जर सड़कें दुरुस्त कर दी जाएंगीं। -राजीव डागर, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed