{"_id":"644816c9f89e3130d40b48b4","slug":"constable-hanged-himself-in-ptc-sunaria-of-rohtak-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पीटीसी सुनारिया में कांस्टेबल ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी दोनों बच्चों को लेकर गई थी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: पीटीसी सुनारिया में कांस्टेबल ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी दोनों बच्चों को लेकर गई थी अस्पताल
Tue, 25 Apr 2023 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:37 PM IST
सार
बुखार के चलते पत्नी दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल गई थी। 32 वर्षीय रवींद्र सोनीपत के दोदवा गांव रहने वाला था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पीटीसी सुनारिया स्थित क्वार्टर में मंगलवार को सदर थाने में तैनात कांस्टेबल 32 वर्षीय रवींद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि रवींद्र मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि सोनीपत जिले के गांव दोदवा का रहने था। साथ ही परिवार सहित पीटीसी सुनारिया स्थित पुलिस क्वार्टर में रहता था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि रवींद्र का शव फंदे से लटका हुआ है।
विज्ञापन
थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पत्नी ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक की उम्र आठ व दूसरे की छह साल है। वह उनको बुखार के चलते अस्पताल लेकर गई थी। पीछे से रवींद्र फंदे से लटक गया। वह मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था। दवाइयों का असर भी नहीं हो रहा था।
विज्ञापन