फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress's thinking has always been anti-women, Jaiprakash should apologize: Archana

हमेशा महिला विरोधी रही कांग्रेस की सोच, माफी मांगे जयप्रकाश : अर्चना

Sat, 22 Jun 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Congress's thinking has always been anti-women, Jaiprakash should apologize: Archana
रोहतक। भाजपा की प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता का कहना है कि प्रताड़ना और अपमान से तंग आकर किरण चौधरी व श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। कांग्रेस की सोच हमेशा महिला विरोधी रही है। कांग्रेस और हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश को माफी मांगनी चाहिए। गुप्ता शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

गुप्ता ने चौधरी बंसीलाल की विरासत किरण चौधरी और श्रुति चौधरी को कैसे मिल सकती है वाले बयान के लिए सांसद जयप्रकाश और कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने महिलाओं को समान अधिकार दिए हैं, लेकिन कांग्रेस नेता महिलाओं के खिलाफ बयान देने से जरा भी नहीं हिचकिचाते। जयप्रकाश बताएं कि क्या इंदिरा गांधी बिना किसी विरासत के प्रधानमंत्री बनी थीं, क्या सोनिया गांधी बिना किसी विरासत के इटली से भारत में आकर इतनी मजबूत महिला बनी, क्या प्रियंका गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बिना किसी विरासत के बनी हैं। जयप्रकाश को बयान देेने से पहले सोचना चाहिए था।
विज्ञापन

भाजपा में होता है महिलाओं का सम्मान, मिलते हैं बराबर के अधिकार :
गुप्ता ने कहा कि भाजपा में हमेशा महिलाओं का सम्मान होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। भाजपा ही राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर आई। आज पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों के कारण ही 50 प्रतिशत सरपंच महिलाएं बनीं हुईं हैं, इससे महिलाओं को खुद में ही सशक्तीकरण का अहसास होता है। इस मौके पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी, भाजपा नेत्री राजबाला एडवोकेट, जिला महामंत्री आशा शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा व मनोनीत पार्षद अमित बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना परिवार बचाने के लिए कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं हुड्डा
गुप्ता का कहना है कि कांग्रेस और इसके नेता बार-बार महिलाओं को कमतर आंकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना परिवार बचाने के लिए कांग्रेस की महिला नेताओं को प्रताड़ित किया। इसी का नतीजा है कि किरण और श्रुति चौधरी जैसी कद्दावर नेता को कांग्रेस छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed