फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress workers protested against the government in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 06 Aug 2022 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against the government in protest against inflation
महंगाई के विरोध में सोनीपत स्टैंड पर केंद्र सरकार का पुतला जलाते कांग्रेसी। अमर उजाला
महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आंबेडकर चौक पर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


विज्ञापन


विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि महंगाई ने हर वर्ग का बुरा हाल कर रखा है। लोग इससे बुरी तरह से त्रस्त हैं और सरकार मुद्दों पर बात करने से भाग रही है। सरकार हर सप्ताह किसी न किसी वस्तु के दाम बढ़ा रही है। कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो महंगाई से त्रस्त न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनहित के हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी है। पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि गठबंधन सरकार ने समाज के हर वर्ग को निराश किया है। रोहतक प्रभारी पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया और पूर्व विधायक संत कुमार ने कहा कि सरकार केवल कागजी घोषणाएं करने में व्यस्त है। कांग्रेस नेता प्रोफेसर वीरेंद्र ने कहा कि जनता गठबंधन सरकार से तंग होकर उम्मीद के साथ कांग्रेस की तरफ देख रही है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को इसी तरह उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में जयदीप धनखड़, रघुबीर सैनी, मोनू शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र बतरा, रवीश ग्रेवाल, पंकज सचदेवा, बलराज बल्ले, राकेश गर्ग, कुलदीप केडी, बलजीत राणा, निर्मला राठी, देवेंद्र भारत, हेमंत बख्शी, चरणजीत शर्मा, ताराचंद बागड़ी, सोमनाथ गिरोत्रा, राजीव अत्री, नंद कपूर, पंकज कपूर, विजय ठेकेदार, कुलदीप बत्तरा, संगीता सहरावत, गीता भारती, मृदुला शर्मा, सलोचना हुड्डा, परवीन तहलान, बलराम दांगी, विनोद देहराज, राजकुमार लडवाल, संजय दलाल, संदीप हुड्डा, अशोक मायना, सतीश बंधु, राहुल ढुल, सतीश नाहर, रामजी गहलोत, साहद खान, नरेश राठी, जोगिंद्र राठी, राजेश गुलाटी, दीपक मिगलानी, नितेश बतरा, उदय कत्याल, अमित कांगड़ा, संदीप सिवाच, अश्वनी वशिष्ठ, महेंद्र गहलोत, महेंद्र किराड़, पारस बुधवार, सुनील बड़क, शक्ति अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed