फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress took votes by spreading lies: Grover

कांग्रेस ने झूठ फैला कर लिए वोट : ग्रोवर

Mon, 24 Jun 2024 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Congress took votes by spreading lies: Grover
24सीटीके21... पुराना बस स्टैंड के पास आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी की राजन बोहत को सदस्यता ग्रहण
रोहतक। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोलकर वोट लिए हैं। अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और षड्यंत्र रच सकती है। ऐसे में कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करें। ग्रोवर सोमवार को पुराने बस स्टैंड के पास जजपा के हलका प्रधान राजन बोहत के भाजपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रचार किया कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो भाजपा संविधान को खत्म कर देगी, लेकिन भाजपा सरकार पिछले 10 साल से हैं। कभी ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान संविधान को खत्म करने, आरक्षण खत्म करने और तानाशाह होने जैसे झूठ फैला कर लोगों के वोट तो हासिल कर लिए, लेकिन अब कांग्रेस की झूठ की पोल लगातार खुलती जा रही है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बागड़ी, नरोतामल भटनागर, ईश्वर सिंगल समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बाद में, पूर्व मंत्री ग्रोवर ने पुरानी अनाज मंडी और माल गोदाम रोड पहुंचकर लोगों की समस्या सुनी और पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान को चेक किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पूरी गंभीरता से सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed