फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress played non Jat card... Kuldeep KD made urban district president, Balwan Ranga rural district president

Rohtak News: कांग्रेस ने खेला नॉन जाट कार्ड...कुलदीप केडी शहरी, बलवान रंगा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाए

Wed, 13 Aug 2025 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Congress played non Jat card... Kuldeep KD made urban district president, Balwan Ranga rural district president
राहुल गांधी के साथ कुलदीप केडी। स्रोत : स्वयं - फोटो : राहुल गांधी के साथ कुलदीप केडी। स्रोत : स्वयं
- 112 पार्टी नेता थे जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। कांग्रेस ने अपने गढ़ रोहतक में जिला इकाइयों की कमान नॉन जाट को सौंपी है। 11 साल बाद मंगलवार को घोषित जिलाध्यक्षों में सैन समाज के कुलदीप उर्फ केडी को शहरी इकाई का जिम्मा मिला है तो पूर्व सरपंच बलवान सिंह रंगा (दलित) को ग्रामीण इकाई का। दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी हैं।
कांग्रेस ने मैराथन मंथन के बाद आखिरकर मंगलवार की रात जिलाध्यक्षों की सूची से पर्दा हटा ही दिया। इसके लिए पार्टी ने लंबी जद्दोजहद, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और निष्पक्ष चिंतन-मनन का दावा जरूर किया लेकिन परिणाम लेकिन जिन नेताओं को यह जिम्मा मिला है, वह चौंकाने वाला कतई नहीं।
विज्ञापन

यह शुरू से ही तय था और जैसा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक ने भी पहली ही बैठक में सपाट भाव से कह दिया था कि रोहतक में तो वही जिलाध्यक्ष बनेगा, जिसे भूपेंद्र सिंह डुड्डा कहेंगे। ऐसा इसलिए भी था कि यहां कांग्रेस का मतलब भी सिर्फ भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हीं के बूते बगैर संगठन के भी जिले के चारों विधायक कांग्रेस के ही जीते हैं। यही नहीं, लोकसभा सीट भी भाजपा से वापस छीन ली है। इसी कारण केंद्रीय पर्यवेक्षक ने खुले मंच से इसे स्वीकार किया।
इस घोषणा के बाद यहां के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया सिर्फ औपचारिकता ही लग रही थी। बावजूद इसके ग्रामीण व शहरी जिलाध्यक्षों के लिए 112 नेताओं ने दावा किया। इतनी बड़ी दावेदारी सबके लिए हैरान करने वाली थी। इतने नेताओं में पूर्व सीएम की कृपा किस पर बरसेगी, यह जरूर देखने वाला था।
मंगलवार को तिलकनगर में रहने वाले निष्ठावान कार्यकर्ता कुलदीप केडी को शहर और घिलौड़ कलां गांव के पूर्व सरपंच बलवान सिंह रंगा को ग्रामीण इकाई का जिलाध्यक्ष बनाने के साथ इसका भी रहस्योद्घाटन हो गया।
सैन समाज के केडी और दलित समाज के रंगा को जिम्मा देकर पार्टी ने दलित-पिछड़ा वर्ग को मजबूती से जोड़ने का जतन किया है। कांग्रेस जानती है कि भाजपा ने दलित-पिछड़ा वर्ग को जोड़कर ही फिर सत्ता पाई है। इसी कारण कांग्रेस ने भी जातीय गोलबंदी का ख्याल रखा।
वैसे, रोहतक शहर में बहुतायत वाले पंजाबी समुदाय से भारत भूषण बतरा विधायक हैं तो गढ़ी सांपला-किलोई से जाट समाज के हुड्डा हैं। महम से जाट समाज के ही बलराज दांगी पहली बार विधायक बने हैं। कलानौर की सुरक्षित सीट से एससी वर्ग की शकुंतला खटक विधायक हैं।
यह सर्वविदित है कि जाट समाज हुड्डा के पीछे खड़ा ही है, भाजपा को रोकने के लिए जरूरत अन्य वर्गों को मजबूती से जोड़े रखने की है। इसी कारण भाजपा की तरफ खिसक रहे नॉन जाट वोट बैंक का कार्ड कांग्रेस ने खेला है।

-----
जाट-पंजाबी समाज के नेता भी थे दौड़ में
जिला अध्यक्ष बनने के लिए शहर में पंजाबी समाज के व्यापारी नेताओं से लेकर पूर्व पार्षद तक दौड़ में थे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में जाट समाज के नेता भी जिलाध्यक्ष बनने के लिए जोर लगा रहे थे।

राहुल गांधी के साथ कुलदीप केडी। स्रोत : स्वयं

राहुल गांधी के साथ कुलदीप केडी। स्रोत : स्वयं- फोटो : राहुल गांधी के साथ कुलदीप केडी। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed