फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress launched a campaign to implement 33 percent reservation.

Rohtak News: 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए कांग्रेस ने चलाया अभियान

Sun, 05 Jul 2026 06:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 05 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Congress launched a campaign to implement 33 percent reservation.
रोहतक। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. परल चौधरी के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड, मिस्ड कॉल व हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

शास्त्री नगर में चलाए गए अभियान का नेतृत्व हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निर्मला चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि संसद से महिला आरक्षण विधेयक पारित किए जाने के बावजूद इसे आज तक लागू नहीं किया गया है जोकि देश की आधी आबादी के सांविधानिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन

उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी। इस अवसर पर राजेश देवी, ऋतु शर्मा, सुनीता, मनजीत, शीतल, ममता व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed