फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress is not a party of any particular person's pocket: Krishna Murthy Hooda

कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष की जेब की पार्टी नहीं : कृष्ण मूर्ति हुड्डा

Thu, 10 Aug 2023 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Congress is not a party of any particular person's pocket: Krishna Murthy Hooda
रोहतक।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया है। वर्ष 2024 के विधानसभा व लोकसभा चुनावों में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। टिकटों का वितरण व मुख्यमंत्री का निर्णय पार्टी का आला कमान लेगा। यह कहना है पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा का। बुधवार को जारी अपने बयान में खुद को मुख्यमंत्री घोषित करने वाले व्यक्ति विशेष की मनमर्जी अब नहीं चलने का भी दावा किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष की जेब की पार्टी नहीं है। कुछ नेता चुनाव सभा में टिकटों की घोषणा करके आते थे। अब वे ऐसा नहीं कर सकेंगे। कोई नेता अपने आपको अगला मुख्यमंत्री पेश नहीं कर सकता। संगठन के गठन में भाई-भतीजावाद खत्म होगा। संगठन में वफादारी व योग्यता वाले उम्मीदवारों को जगह मिलेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के 6 अगस्त वाले भाषण का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि टिकटों के वितरण व संगठन में काबिल कांग्रेसियों को जगह मिलेगी। जनता से 6 हजार रुपये पेंशन, 300 यूनिट बिजली माफ व बेरोजगारी भत्ते की घोषणा करने वाले नेता अब ये घोषणाएं नहीं कर सकेंगे। क्योंकि पार्टी आलाकमान स्वयं घोषणापत्र बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed