{"_id":"6805528b735fa720e20640f2","slug":"congress-has-lost-its-ground-in-the-country-ed-cbi-are-working-in-their-own-way-arvind-sharma-rohtak-news-c-17-roh1020-637743-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस देश में खो चुकी अपनी जमीन, अपने तरीके से काम कर रहीं ईडी-सीबीआई : अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस देश में खो चुकी अपनी जमीन, अपने तरीके से काम कर रहीं ईडी-सीबीआई : अरविंद शर्मा
विज्ञापन
20सीटीके13-नंदिनी धाम गोशाला पहरावर के 36वें स्थापना दिवस समारोह में लोगों को संबोधित करते सहक
रोहतक। कांग्रेस देश में अपनी जमीन पूरी तरह खो चुकी है। अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है। ईडी-सीबीआई स्वतंत्र एजेंसी हैं। ये अपने तरीके से काम कर रही हैं। यह कहना है प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का। वह रविवार को नंदिनी धाम गोशाला पहरावर के 36वें स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यहां गोशाला के लिए 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऐसा समय भी था, जब गोशालाओं के लिए मात्र दो करोड़ रुपये ही बजट था। भाजपा ने इसे दो करोड़ से बढ़ाकर पांच सौ करोड़ रुपये कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रॉबर्ट वाड्रा मामले को लेकर सरकार पर बेवजह दोषारोपण कर रही है, जबकि रॉबर्ट वाड्रा मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहा है। इसमें केंद्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने देश में एक साथ चुनाव करने पर जोर देते हुए कहा कि 1980 में भारतीय चुनाव आयोग ने एक देश, एक चुनाव की बात कही थी। सरकार ने अब कहा कि प्रधानमंत्री के साथ देश का 140 करोड़ जनमानस देश में एक साथ चुनाव चाहता है। इससे देश में विकास का रास्ता खुलेगा और धन की भी बचत होगी। विकसित भारत के लिए एक देश, एक चुनाव जरूरी है।
वक्फ संशोधित बिल संसद में पास होने के बाद पश्चिम बंगाल में फैली व्यापक हिंसा पर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वहां के हालात पर सरकार नजर बनाए हुए है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की बात है तो सरकार को इस बारे में बहुत सारी रिपोर्ट प्राप्त हो रही हैं। मंडियों में गेहूं की आवक जोरों पर है। सरकार ने अनाज की खरीद व मंडियों में किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की बड़े पैमाने पर व्यवस्था की है। सरकार किसान का एक-एक दाना खरीदेगी। इस मौके पर पंडित हरकिशन महाराज, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, नरेश शर्मा, प्रवीन कौशिक, वासुदेव शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सतबीर, आजाद सिंह, प्रहलाद पहरावर, श्रीभगवान, सुनील सरपंच, हरीश कौशिक, चंद्रभान मौजूद रहे।