फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress and Aam Aadmi Party have failed to fulfill their promises: CM

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वादे पूरे करने में विफल : सीएम

Fri, 08 May 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Congress and Aam Aadmi Party have failed to fulfill their promises: CM
चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम नायब सिंह सैनी व उपस्थित भीड़। दो फोटो,सर छोटूराम की मूर्ति देक - फोटो : Samvad
सांपला (रोहतक)। सीएम नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकारें अपने वादे पूरे करने में विफल रही हैं जबकि भाजपा अपना हर वादा संकल्प के साथ पूरा कर रही है। वह वीरवार को सांपला के राजीव गांधी स्टेडियम में नगर पालिका चुनाव के प्रत्याशी कोच प्रवीण के समर्थन जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि भाजपा ने मुफ्त डायलिसिस का वादा पूरा किया है। महिलाओं के लिए 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना का बजट 5,000 करोड़ से बढ़ाकर 6500 करोड़ रुपये कर दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक पवन खरखौदा, रामचंद्र जांगड़ा, उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, चेयरमैन उदयभान मलिक, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, डाॅ. दिनेश घिलौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


217 में से 63 संकल्पों को डेढ़ साल में पूरा किया

सीएम ने कहा कि नगर पालिका सांपला में दस मई को भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी प्रवीण कोच और अन्य 15 पार्षदों के पक्ष में मतदान करके विजयी बनाएं। चुनाव परिणाम 13 मई को आएंगे। इसके बाद इन सभी समस्याओं को ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना तेजी से दूर करेगी। प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश सरकार ने चुनाव में लिए 217 संकल्पों में से 63 को डेढ़ साल में पूरा लिया गया है। सीएम ने बंगाल और असम चुनाव में भाजपा की जीत पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सभा में उपस्थित लोगों की भीड़ को देखकर कहा कि लोगों का यह प्यार और विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। यही नपा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगा। यह समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है। सोनीपत और रेवाड़ी के निकाय चुनाव का भी जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार बनने जा रही है। इससे विकास की गति को और तेजी मिलेगी।

चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम नायब सिंह सैनी व उपस्थित भीड़। दो फोटो,सर छोटूराम की मूर्ति देक

चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम नायब सिंह सैनी व उपस्थित भीड़। दो फोटो,सर छोटूराम की मूर्ति देक- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed