फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Completion work of auto market shops will be done soon

Rohtak News: जल्द होगा ऑटो मार्केट की दुकानों का कंप्लीशन का कार्य

Thu, 28 Mar 2024 09:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
Completion work of auto market shops will be done soon
बहादुरगढ़। बादली रोड स्थित ऑटो मार्केट में 50 दुकानों का कंप्लीशन का कार्य रुका हुआ है। इस संबंध में ऑटो मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी पिछले दिनों मुख्यमंत्री के सीपीएस राजेश खुल्लर से भी मिल चुके हैं। सरकार की ओर से ऑटो मार्केट के केस को लेकर एडवोकेट जनरल की राय लेने के लिए फाइल को उनके पास भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह कार्य हो सकता है। ऑटो मार्केट के प्रधान रोहतास डागर, चेयरमैन राजेंद्र अरोड़ा, महासचिव गजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष गुलशन खुराना ने बताया कि बहादुरगढ़ ऑटो मार्केट की लगभग 50 दुकानों के कंप्लीशन का काम रुका हुआ है। उनकी फाइल लगाने का समय निकल गया था। कुछ प्रक्रियाओं के कारण कम समय मिलने से दुकानों का निर्माण नहीं हो पाया था। दुकानदारों ने 6 महीने का समय बढ़ने पर अपनी 75 प्रतिशत राशि तो भर दी थी, लेकिन अपना ब्याज नहीं भर पाए थे तो उनकी दुकानों का कंप्लीशन भी इसलिए रोक दिया गया था। जिन दुकानदारों का ब्याज भरना बाकी है उन्हें भी एक मौका और दिए जाने की मांग पदाधिकारियों ने की है। इन कार्यों के लिए संस्था पिछले एक साल से जुटी हुई है। इसके साथ ही कुछ केस 25 प्रतिशत राशि के भी अटके हुए हैं जिन्हें बहादुरगढ़ संपदा कार्यालय अब तक पंचकूला नहीं भेज पा रहा है। इसके लिए भी संस्था के पदाधिकारी रोहतक प्रशासक प्रीति से भी मिले हैं। उन्होंने संस्था के इस कार्य का जल्द समाधान करने की बात कही है।
विज्ञापन



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed