फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Common Morcha will surround Transport Minister's residence in Ambala on 14th

Rohtak News: अंबाला में 14 को परिवहन मंत्री का आवास घेरेगा साझा मोर्चा

Mon, 01 Jul 2024 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Common Morcha will surround Transport Minister's residence in Ambala on 14th
01सीटीके33...नए बस स्टेड़ पर अपनी मांगो को लेकर नारे बाजी करते रोडवेज के कर्मचारी। स्रोत: कर्मच
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को रोहतक डिपो में सभी यूनियन के अध्यक्षों ने प्रर्दशन किया। सभी ने सरकार से चालकों के लिए घातक हिट एंड रन कानून वापस लेने की अपील की। इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से डिपो के सभी प्रधानों ने की। संचालन साझा मोर्चा वरिष्ठ सदस्य जयकुंवार दहिया ने किया। साझा मोर्चा ने 14 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने चालकों पर हिट एंड रन कानून लागू किया है। रोडवेज कर्मचारी इसका पुरजोर विरोध कर इस कानून को वापस लेने की मांग करते हैं। सुमेर सिवाच, जयकुंवार दहिया ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगें व मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। पिछले 9 वर्ष से कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं दिया जा रहा है। न्यायालय के निर्णय के बाद भी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गिरिराज, सुरेश नहरा व राजेश ने कहा कि परिवहन मंत्री से हुई वार्ता में मानी गई मांगों के बारे में प्रदेश सरकार ने अभी तक घोषणा अनुसार कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। कुछ आदेशों को जारी किया तो उनकी पालना विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के सभी डिपो पर दो घंटे प्रर्दशन किया गया है। सरकार अब भी नहीं मानी तो 14 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed