{"_id":"58599e504f1c1b4218e398a9","slug":"colony-plot-charge-development-charge-nagar-nigam-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 वैध कॉलोनियों का विकास नगर निगम के भरोसे नहीं, हर आदमी का होगा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 वैध कॉलोनियों का विकास नगर निगम के भरोसे नहीं, हर आदमी का होगा साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 21 Dec 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
वैध कॉलोनियों में बनेगी रेजीडेंट वेलफेयर ऐसोसिएशन, नगर निगम संग खुलेगा खाता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की 71 वैध कॉलोनियों को विकास के लिए नगर निगम के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से लिया जाने वाले डेवलपमेंट चार्ज का रुपया अब नगर निगम के खाते में नहीं जाएगा। यह रकम रेजीडेंट वेलफेयर ऐसोसिएशन का गठन करके उनके और नगर निगम के संयुक्त खाते में जाएगी। प्रस्ताव भले ही नगर निगम पास करे, लेकिन प्रस्ताव पास होने के बाद विकास की रकम नगर निगम और कालोनी के लोग मिलकर ही जारी कर सकेंगे। यह रकम कॉलोनी के विकास के लिए खर्च की जाएगी।
\
नगर निगम की ओर से शहर की 112 अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध कराने के लिए शासन को फाइल भेजी गई थी। यह फाइल कई महीने पहले भेजी गई थी, लेकिन शासन से उसे तीन महीने पहले वापस लौटा दिया गया था। शासन ने उन कॉलोनियों के बारे में कई अन्य जानकारियां मांगी थी। उन जानकारियों के साथ फाइल दोबारा शासन को भेजी गई, जिसके बाद दो दिन पहले ही 71 कॉलोनियों को वैध कर दिया गया। जबकि 41 कॉलोनियों की फाइल को रोक दिया गया। वहीं वैध की गई कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से नगर निगम के अधिकारी लगातार डेवलपमेंट चार्ज भरने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह अभी डेवलपमेंट चार्ज नहीं भर रहे हैं। वह पहले अपने यहां सरकारी सुविधाएं मांग रहे हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से ऐसी कॉलोनियों के लिए नये नियम बनाए गए हैं।
वैध कॉलोनियों में होगा आरडब्ल्यूए का गठन
जो कॉलोनियों अब वैध हुई है, उनमें सबसे पहले आरडब्ल्यूए का गठन किया जाएगा। जिसमें प्रधान व अन्य पदाधिकारियों के अलावा कालोनी में रहने वाले सभी लोग सदस्य बनेंगे। उस कालोनी की आरडब्ल्यूए व नगर निगम का एक संयुक्त खाता खोला जाएगा। जिससे कॉलोनियों के लोगों को नगर निगम के पास डेवलपमेंट चार्ज जमा नहीं करना होगा। बल्कि उस संयुक्त खाते में डेवलपमेंट चार्ज जमा होगा और उसमें जितना भी रुपया जमा होगा, उसके ही आधार पर उस कालोनी में विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर निगम भी उसमें अपनी भागीदारी करेगा, जिससे कॉलोनियों में बेहतर सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
ज्वाइंट कमिश्नर और एटीपी कॉलोनियों में पहुंचे
ज्वाइंट कमिश्नर अरविंद मल्हाण, एटीपी केके वार्ष्णेय और अन्य मंगलवार को अस्थल बोहर, गढ़ी बोहर, फ्रेंडस कॉलोनी पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों को बताया कि वह जल्द से जल्द आरडब्ल्यूए का गठन करके डेवलपमेंट चार्ज जमा करते हैं तो उतनी ही जल्दी उनके यहां विकास कार्य करा दिए जाएंगे। उनको सरकार की ओर से हर सुविधाएं मिलने लगेगी, जिनके लिए वह अभी तक अधिकारियों के पास चक्कर काटते थे। उनको आरडब्ल्यूए गठन की पूरी प्रक्रिया भी बताई गई और वहां रहने वाले सभी लोगों को सदस्य बनाने के लिए कहा गया।
बिजली, पानी, सीवर हर सुविधा देंगे
वहां ज्वाइंट कमिश्नर अरविंद मल्हाण ने लोगों से कहा कि किसी भी सरकारी विभाग की सुविधाएं कॉलोनियों में तभी मिलती हैं, जब उसे सरकार की ओर से वैध किया गया हो। इन सभी कॉलोनियों में सरकारी सुविधाएं देने के लिए वैध कराया गया है, जिससे लोगों की सभी समस्या दूर हो जाए। कहा कि बिजली कनेक्शन, सीवर और पानी कनेक्शन उनके यहां सबकुछ मिलेगा। इसके लिए निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार करने शुरू कर दिए है, लेकिन उसके लिए लोगों को डेवलपमेंट चार्ज जरूर जमा करना होगा।
शहर की इन 71 कॉलोनियों को किया गया वैध
शहर की अजीत कॉलोनी एक्सटेंशन-1 और 2, अमृत कॉलोनी, अस्थल बोहर एक्सटेंशन और एक्सटेंशन-3, आजादगढ़ एक्सटेंशन, बलियाना आउटर-1, आउटर-2 और आउटर-3, बरसी नगर एक्सटेंशन-1, एक्सटेंशन-2, एक्सटेंशन-3 और एक्सटेंशन-4, बसंत बिहार एक्सटेंशन-1, बस्ती कुताना एक्सटेंशन-1 और एक्सटेंशन-2, बोहर आउटर पार्ट-4, पार्ट-5 और पार्ट-6, फ्रेंडस कॉलोनी एक्सटेंशन-1, गढ़ी बोहर आउटर पार्ट-2, हरकी देवी कॉलोनी एक्सटेंशन, इन्द्र नगर-1, जसबीर कॉलोनी, कन्हेली आउटर पार्ट-1 और आउटर पार्ट-3, कबीर कॉलोनी एक्सटेंशन-1, एक्सटेंशन-2 और एक्सटेंशन-3, माजरा कॉलोनी एक्सटेंशन-1, न्यू जनता कॉलोनी