फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Coaching center operator cheated Rs 11.21 lakh by giving online task

Rohtak News: ऑनलाइन टास्क देकर कोचिंग सेंटर संचालक से 11.21 लाख रुपये ठगे

Sat, 12 Aug 2023 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Coaching center operator cheated Rs 11.21 lakh by giving online task
रोहतक। कोचिंग सेंटर संचालक को ऑनलाइन टास्क देकर साइबर ठगों ने 11.21 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रधाना मोहल्ला निवासी अनिल भाटिया ने बताया कि कोचिंग सेंटर चलाता है। 5 अगस्त को उसे टेलीग्राम पर लिंक मिला। जैसे ही उसे लिंक पर क्लिक किया, उसके व्हाट्सअप नंबर पर मैसेज आया। उसमें उसे ऑनलाइन टास्क दिया गया। जैसे ही उसने क्लिक किया उसे होटल और ढाबों की रेटिंग तय करने का कार्य दिया गया। इसके बाद कहा गया कि अगर 5 हजार रुपये निवेश करेंगे तो 6500 रुपये मिलेंगे। इसके बाद लालच देकर पैसे निवेश करवाए। वह धीरे-धीरे आरोपियों के झांसे में आता चला गया। उसने दोस्तों, रिश्तेदारों से पैसे लेकर निवेश करे। उसकी तरफ से 11 लाख 21 हजार रुपये 600 रुपये निवेश कराया गया। उससे कहा गया था कि आपको 15 लाख 34 हजार रुपये मिलेंगे, लेकिन खाते में एक भी पैसा नहीं आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed