{"_id":"beea82f89e989adad97a1d998ce3a98f","slug":"cng-available-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों में सीएनजी भरवाने नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों में सीएनजी भरवाने नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों में सीएनजी भरवाने के लिए अब दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
अब रोहतक में दिल्ली रोड पर एमडीयू के सामने एग्रोमॉल के साथ पहला सीएनजी पंप शुरू हो गया है।
पंप शुरू होने का पता चलते ही सीएनजी भरवाने के लिए वाहन मालिकों की भीड़ लग गई और पहले दिन लगभग सौ वाहनों में गैस भरी गई।
रविवार को दोपहर एक से शाम चार बजे तक पंप खोला गया। फिलहाल एक दो महीने तक समय में बदलाव नहीं होगा, इसके बाद पूरे दिन सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी।
रोहतक में सीएनजी पंप नहीं होने से वाहन मालिकों को सीएनजी लेने बहादुरगढ़ से आगे दिल्ली बार्डर जाना पड़ता था और उनकी काफी सीएनजी आने-जाने में खर्च हो जाती थी।
दिल्ली रोड पर एमडीयू के सामने सीएनजी का पंप लगाया जा रहा था, जिसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद थी। यह उम्मीद रविवार दोपहर को पूरी हो गई।
सीएनजी पंप के इंचार्ज सतबीर दांघी ने बताया कि हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड की ओर से यह पंप लगाया गया है।
इसे अभी केवल दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक खोला जाएगा, क्योंकि पंप पर सीधे पाइप लाइन से गैस नहीं आ रही है। पंप पर अभी सिलेंडरों में गैस को लाकर भर दिया जाता है और उसके बाद गाड़ियों में भरा जाता है। सतबीर दांघी के अनुसार सीएनजी पाइप लाइन सांपला तक आ चुकी है और अगले दो महीने के अंदर पाइप लाइन रोहतक में पंप तक बिछा दी जाएगी।