फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM should give time to meet CET qualified unemployed: Jaihind

सीईटी क्वालीफाई बेरोजगारों को मिलने का समय दें सीएम : जयहिंद

Fri, 12 Jul 2024 05:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
CM should give time to meet CET qualified unemployed: Jaihind
11सीटीके03...सेक्टर 6 ​स्थित टेंट में नवीन जयहिंद से मिलने पहुंचे सीईटी अभियार्थियों का प्रतिनि
रोहतक।
विज्ञापन

सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) क्वालीफाई अभियार्थियों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद से मिलने उनके तंबू में पहुंचा। यहां अपनी समस्या से अवगत कराते हुए उन्होंने सीईटी को क्वालीफाई नेचर का करने की मांग रखी। इससे ज्यादा उम्म्मीदवारों को परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
उम्मीदवारों ने कहा कि वर्तमान पॉलिसी के अनुसार सिर्फ 12 हजार उम्मीदवार ही सभी पदों के योग्य होंगे व पद खाली रह जाएंगे। इस आधार पर पेपर लेने का कोई औचित्य नहीं है। एचएसएससी (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) के बस की बात नहीं है तो एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) को भर्ती करने की जिम्मेदारी दी जाए। पिछले पांच साल में एक भी भर्ती नहीं हुई है।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मिलने का मौका दें, ताकि उन्हें समस्या के बारे में समझा सकें। अभ्यार्थियों ने तीन तरीके बताए हैं। इनसे सभी अभ्यार्थियों व शेष सभी को पेपर देने मौका मिलेगा। यह नहीं होता है तो सीईटी को क्वालीफाई नेचर किया जाए। एसएससी की तर्ज पर भर्तियां की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 73 लाख वोट मिले थे। 2024 में 59 लाख वोट मिले हैं। इससे साफ है कि लगभग 14 लाख वोटों की गिरावट आई है। सीईटी आवेदकों की संख्या भी 14 लाख थी। ऐसा में 14 लाख युवा सरकार से साफ नाराज दिखाई दे रहे हैं। युवा सीईटी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट केसों की वजह से युवा परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed