{"_id":"5f08b8af8ebc3e63df4213a8","slug":"cm-said-if-you-want-to-stay-in-politics-then-leave-the-gandhi-family-and-take-a-bath-in-ganga-water-and-find-a-new-place-hooda-surjewala-rohtakcity-news-rtk56345497","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'राजनीति में रहना है, गांधी परिवार को छोड़ गंगाजल में नहाकर नया ठिकाना ढूंढ लें हुड्डा-सुरजेवाला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राजनीति में रहना है, गांधी परिवार को छोड़ गंगाजल में नहाकर नया ठिकाना ढूंढ लें हुड्डा-सुरजेवाला'
Sat, 11 Jul 2020 11:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस से दिल्ली के लिए रवाना होते सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और देश हित के स्थान पर स्वयं के हित को प्राथमिकता देती है, जबकि भाजपा देशहित को सर्वोपरि मानती है।
अगर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को राजनीति में रहना है तो गांधी परिवार को छोड़कर गंगाजल में नहाकर नया ठिकाना ढूंढ लेना चाहिए, क्योंकि गांधी परिवार अब भी सेना पर शंका जाहिर कर रहा है। यह कहना है सीएम मनोहर लाल का।
वे शुक्रवार को रोहतक के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बालाकोट में की गई कार्यवाही पर भी सवाल उठाए थे और अब भी पार्टी द्वारा चीन के साथ चल रहे विवाद के समय भी देश हित को प्राथमिकता नहीं दी जा रही। सेना पर शंका करने वाले बयान दिए जा रहे हैं।
प्रदेश में कांग्रेस ने 10 साल के शासनकाल में 92 हजार नौकरियों के विज्ञापन जारी किए गए थे, जबकि भाजपा के साढ़े 5 साल के शासन में अब तक 1 लाख 26 हजार नौकरियों के विज्ञापन जारी कर चुकी है। इसमें 70 हजार युवाओं ने नौकरी ज्वाइन कर ली है। 7094 नौकरियां पाइप लाइन में हैं। 23 हजार पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा वर्ष 2006 से 2013 तक निकाले गए 10 विज्ञापन के माध्यम से दी गई 6352 नौकरियों को न्यायालय द्वारा रद्द किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पीटीआई भर्ती को रद्द करने से संबंधित प्रश्न के जवाब में सीएम ने कहा कि न्यायालय द्वारा इस भर्ती को दोबारा पूरा करने के लिए सितंबर माह तक का समय दिया गया है।
बर्खास्त पीटीआई धैर्य रखें, कोई न कोई समाधान जरूर निकलेगा। साथ ही सीएम ने कहा कि, हाईकोर्ट ने इस भर्ती को 2012 में ही रद्द कर दिया था, उस समय कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस उनके पास आएं तो पूछना, उस समय नौकरी बचाने के लिए कितने प्रयास किए गए।

बरोदा पर बाहरी प्रत्याशी नहीं थोपा जाएगा, चुनाव तक मैं ही विधायक
सीएम ने बरोदा उप चुनाव पर कहा कि हलके के लोग यह न समझें कि उनका कोई विधायक नहीं है। उपचुनाव होने तक वे स्वयं बरोदा विधायक के रूप में कार्य करेंगे। इसके बाद जो प्रत्याशी जीतेगा, वह बरोदा की आवाज बनेगा। पूर्व सीएम की चुनौती पर सीएम ने कहा कि हलके के लोगों पर कांग्रेस की तरह कोई बाहरी प्रत्याशी नहीं थोपा जाएगा।
हुड्डा अगर खुद आजमाना चाहते हैं कि वे मैदान में आ जाएं, उनके लिए भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता की काफी है। खुद के बरोदा के चुनाव लड़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं उनको पता है कि एक विधायक को अन्य विधानसभा से विधायक बनने की आवश्यकता नहीं है। सीएम ने कहा कि, बरोदा हलका रोहतक के साथ लगता है।
कार्यकर्ताओं की वहां रिश्तेदारियां व संपर्क हैं, जो कार्यकर्ता बरोदा चुनाव में काम करना चाहता है, वह पार्टी को अपना नाम दे दे। इस दौरान सीएम ने हर्बल काढ़ा भी पिया।गोहाना को जिला बनाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि अभी हांसी को पूरा जिला नहीं बनाया जा सका है। डबवाली व असंध से भी मांग उठ रही है। सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है, जो नये जिलों को बनाने को लेकर समय पर फैसला लेगी।
रोहतक का नाइट स्टे रद्द, सीएम दिल्ली रवाना
प्रशासन द्वारा जारी प्रोग्राम के तहत सीएम का 10 जुलाई की रात ठहराव रोहतक में ही था, लेकिन अचानक वे दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सीएम ने सुबह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बातचीत की। इसी के सिलसिले में वे दिल्ली रवाना हुए हैं, जहां प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट पहले ही जा चुके थे। नये प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर सीएम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात हुई है, लेकिन अभी मीडिया के सामने खुलासा करना ठीक नहीं है।