फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Manohar Lal will hold a public meeting in Rohtak today

रोहतक: दो दिवसीय दौरे पर सीएम, जनसभा के लिए डायवर्ड नहीं होगा रूट, 1200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Wed, 04 May 2022 12:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 12:55 AM IST
सार

सुरक्षा के लिए 12 थानों की पुलिस तैनात की गई है। एएसपी और डीएसपी की भी ड्यूटी लगाई गई है। मेडिकल मोड़, पावर हाउस चौक व राजीव गांधी चौक पर लगातर पुलिस तैनात रहेगी।

विज्ञापन
CM Manohar Lal will hold a public meeting in Rohtak today
सभा स्थल की तैयारी की जानकारी लेते एसपी कार्यालय के ओएसआई सन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दो दिवसीय दौरे के लिए पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 1200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही तीन एएसपी, पांच डीएसपी और 10 थाना प्रभारी भी तैनात रहेंगे। मंगलवार को सिक्योरिटी ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। 

विज्ञापन


पुलिस विभाग के मुताबिक मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम आ गया है। तय कार्यक्रम के तहत सीएम हेलिकॉप्टर से बुधवार शाम पांच बजे रोहतक पहुंचेंगे। इसके लिए मस्तनाथ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में हेलिपैड बनाया गया है। वहां से सीएम सर्किट हाउस पहुंचे। इसके बाद जाट कॉलेज मैदान में पहुंचेंगे। वहां पर पहले विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम कैनाल रेस्ट हाउस में होगा। इसके बाद सुबह कैनाल रेस्ट हाउस से एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में पहुंचेंगे। वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे चंडीगढ़ के लिए हवाई मार्ग के रास्ते रवाना हो जाएंगे। हालांकि व्यवस्था को देखते हुए कार्यक्रम के समय में फेरबदल संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होगा रोड बंद, चौक व चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सीएम की जाट कॉलेज मैदान में बुधवार शाम होने वाली जनसभा को लेकर कोई रोड बंद नहीं किया जाएगा। ताकि आम लोगों को कोई दिक्कत न हो। राजीव गांधी चौक से लेकर मेडिकल मोड़ तक जगह-जगह पुलिस जरूर तैनात रहेगी। साथ ही ट्रैफिक पुलिस वाहनों को नियंत्रित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed