{"_id":"667df0ec68dc5be21603b754","slug":"cm-flying-checked-referral-services-found-many-flaws-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-111448-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीएम फ्लाइंग ने रेफरल सेवाओं को जांचा, मिलीं कई खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीएम फ्लाइंग ने रेफरल सेवाओं को जांचा, मिलीं कई खामियां
Fri, 28 Jun 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
27jjrp20 झज्जर में स्थित सामान्य अस्पताल परिसर में खड़ी छापेमारी के दौरान एम्बुलेंस में ऑक्सी
झज्जर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक और झज्जर की टीम ने वीरवार को सिविल अस्पताल में रेफरल सेवाओं की जांच की। इस दौरान रिकार्ड में काफी अनियमितताएं मिलीं। रिकार्ड रजिस्टरों में नहीं चढ़ाया गया था। इसके अलावा एंबुलेंस के कैमरे, हाजिरी दर्ज करने वाली बायोमीट्रिक मशीन भी बंद मिली। सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्यों ने आक्सीजन मॉस्क लगाकर सिलिंडरों की जांच की, जिससे कि पता लग सके कि मरीज को सुविधा मिल रही है या नहीं।
सीएम फ्लाइंग की टीम एएसआई मुकेश के नेतृत्व में सिविल अस्पताल के रेफरल सेंटर पर पहुंची। यहां पर टीम ने 102 व 108 पर आई कॉल की जांच की। टीम के सदस्यों ने रेफरल सेवाओं के लिए लगाए गए रजिस्टरों की जांच की। जांच में पाया गया कि रेफरल सेवाओं के कर्मचारियों ने रजिस्टर मेंटेन नहीं किए थे।
रजिस्टर में कॉल करने वाले का नाम, पता, मोबाइल नंबर व सीरियल नंबर सहित पूरी जानकारी लिखनी होती है, लेकिन उसमें आधी अधूरी जानकारी लिखकर खानापूरी की हुई थी। सीएम फ्लाइंग सदस्यों ने कुछ मरीजों के मोबाइल नंबरों पर भी बात की, जिसमें मरीज या उनके परिजनों ने एंबुलेंस मिलने की बात कही। जांच के दौरान एक ईएमटी एंबुलेंस पर नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके अलावा एंबुलेंस के उपकरण भी सही तरीके से काम करते नहीं मिले। टीम ने जब बायोमीट्रिक चेक की तो वह बंद मिली। बायोमीट्रिक काम नहीं कर रही थी। इसके अलावा एंबुलेंस में कैमरे तो लगे हुए थे, लेकिन बंद पडे़ थे। जब रेफरल केंद्र के कंट्रोल रूम में कैमरों की जांच तो वह चालू नहीं हुए। कर्मियों ने बताया कि काफी समय से कैमरों के लिए इंटरनेट को रिचार्ज नहीं करवाया गया है। ऐसे में पता नहीं चल पाया कि एंबुलेंस खुद चालक चला रहे होते हैं या कोई अन्य चलाता है।
24 एंबुलेंस पर चाहिए 72 ईएमटी, मिले 27
झज्जर सिविल अस्पताल में 24 एंबुलेंस हैं। इन पर 65 चालकों की नियुक्ति है, जबकि ईएमटी केवल 27 हैं। इनसे तीन-तीन शिफ्टों में काम लिया जाता है। इससे एंबुलेंस पर 72 ईएमटी होने चाहिए, लेकिन 27 ही काम कर रहे हैं। जनवरी से अब तक 10224 कॉल आई थी। इसके अलावा जांच में सामने आया है कि एंबुलेंस अस्पताल से कब गई, कब वापस आई, रास्ते में खराब हुई उसका रिकार्ड भी नहीं पाया गया।
सीएमओ को बताई कमियां
सीएम फ्लाइंग ने रेड के बाद मिली कमियों को सीएमओ, डिप्टी सीएमओ तथा फ्लीट मैनेजर को लिखित में दिया है। ताकि उसमें सुधार किया जा सके।