फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clouds will prevail from today, rain is possible from 21

आज से छाएंगे बादल, 21 से बारिश संभावित

Tue, 18 Jan 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Clouds will prevail from today, rain is possible from 21
रोहतक। मौसम में बदलाव जारी है। शीत लहर के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। उत्तर पश्चिमी शीत लहर चलने से दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। इसके चलते कोल्ड डे के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव संभावित है। हवाएं उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी होने से 18 से 20 जनवरी तक आंशिक बदलवाई छाई रहेगी। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 21 जनवरी से बनने जा रही है। इससे ज्यादातर क्षेत्रों में 21 जनवरी की रात व 22 जनवरी को हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed