{"_id":"64e275da6d9d92aced0b91e7","slug":"clerks-warned-if-there-is-no-meaningful-result-in-three-months-they-will-boycott-bjp-rohtak-news-c-17-roh1018-227975-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लिपिकों ने चेताया-तीन माह में सार्थक परिणाम नहीं तो करेंगे भाजपा का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लिपिकों ने चेताया-तीन माह में सार्थक परिणाम नहीं तो करेंगे भाजपा का बहिष्कार
विज्ञापन
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी की रविवार को जींद रोड स्थित एक निजी फार्म हाउस पर 12 घंटे मैराथन बैठक चली। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि तीन माह में उनकी मांगों को लेकर सार्थक परिणाम नहीं आता तो समस्त लिपिक वर्ग परिवार व रिश्तेदार सहित आगामी चुनावों में भाजपा का बहिष्कार करेगा। इसके अलावा हड़ताल के दौरान नो वर्क नो पे, अवकाश काटे जाने का भी विरोध करते हुए मुख्य बिंदुओं पर सहमति बनी।
एसोसिएशन की ओर से मीडिया प्रभारी ओमबीर हुड्डा ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक प्रदेश भर से आए लिपिकों की बैठक हुई है। इसमें सर्वसम्मति से बीएमएस को छोड़ दिया गया। बैठक में जिलावार सभी ने अपनी बात रखी और सुझाव दिए और राज्य कार्यकारिणी को आईना दिखाया। राज्य कार्यकारिणी ने मंच से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माना है कि वह सरकार की दबाव नीति में थे। इसी कारण बैठक निष्फल हुई। उन्होंने बीएमएस के असहयोग तथा कर्मचारी हित में हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया था। इसके लिए राज्य कार्यकारिणी ने नैतिकता के आधार पर सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। लेकिन सभी जिला प्रधानों ने बहुमत के आधार पर पहले वाली कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों को दोबारा मौका देने पर सहमति जताई। सवाल भी उठाया कि सरकार ने तीन महीने का समय लिया है और सारा समय यदि नई कार्यकारिणी के गठन में बीतेगा तो लाभ नहीं होगा। इसलिए परिवर्तन नहीं होगा। मौके पर सभी ने आंदोलन को दोबारा जीवित करने की शपथ ली। इसके लिए प्रत्येक जिले से एक साथी का चयन कोर कमेटी में होगा और इसके पास पॉवर होगी कि ये कार्यकारिणी के सदस्य को हटा सकते हैं। कोर कमेटी में एक स्टेनो भी लिया जाएगा, इसमें रेवन्यू विभाग (सभी कमिश्नरी ) से भी एक साथी होगा। इनकी कुल संख्या 50 होगी। इसके अलावा सभी विभागों से एक-एक कर्मचारी का चयन समीक्षा कमेटी में दस्तावेज पहुंचाने के लिए होगा।
पांच को संघर्ष दिवस और 15 को विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा :
इस मौके पर एक नये सदस्य देवेंद्र खुंगा, शिक्षा विभाग को सलाहकार के तौर पर राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक में तय किया गया कि सभी विपक्षी एमएलए को एक से दो दिन में जिले के लिपिक एकत्र होकर ज्ञापन देंगे। इसके साथ ही प्रत्येक माह पांच को संघर्ष दिवस और 15 को विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा और हर महीने में एक गेट मीटिंग होगी व सरकार को चेताया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर विक्रांत राज्य प्रधान, कर्ण सिह मोगा महासचिव, चितरंजन साहू उप प्रधान, प्रवीण गोयल आंकड़ा विशेषज्ञ, शर्मिला हुड्डा महिला अध्यक्ष, नेत्रपाल आईटी सेल इंचार्ज, देंवेंद्र खुंगा सलाहकार, राजेश भारद्वाज सलाहकार, सुनील गुर्जर कोषाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।