फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clerks' fury march amid monsoon rains

Rohtak News: सावन की झड़ी के बीच लिपिकों का रोष मार्च

Tue, 11 Jul 2023 03:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:34 AM IST
विज्ञापन
Clerks' fury march amid monsoon rains
रोहतक। लिपिक वर्ग अपनी मांगों को लेकर पिछले छह दिन से हड़ताल पर डटा हुआ है। लेकिन सोमवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने सावन की झड़ी के बीच आंबेडकर चौक से होते हुए छोटूराम चौक तक करीब 350 लिपिकों ने फ्लैग मार्च निकाला और नारेबाजी की। फ्लैग मार्च के दौरान सड़क पर दो घंटे तक वाहन चालक फंसे रहे।रजिस्ट्री, लाईसेंस, मोटर व्हीकल रजिस्ट्रेशन, ट्रेजरी में लेनदेन न होने के कारण सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। सैकड़ों की संख्या में विभागीय काम करवाने के लिए आ रहे लोगों को भी बिना काम करवाए ही वापस लोटना पड़ रहा है। हरियाणा पेंशनर्स समाज के पदाधिकारियों ने सोमवार हड़ताल को अपना समर्थन दिया। राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन ने बताया कि लिपिकों के कार्य व योग्यता के आधार पर न्यूनतम वेतन 19900 से बढ़ाकर 35400 किया जाना चाहिए। एसोसिएशन के पिछले तीन वर्ष से चल रहे संघर्ष व प्रदर्शन के बावजूद सरकार जायज मांग को नजरंदाज कर रही हैं। एसोसिएशन की ओर प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों जिला उपायुक्तों व अन्य सरकारी प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बावजूद सरकार मांगों को लेकर बातचीत नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रधान सुभाष पांचाल ने बताया कि प्रदेशभर के सभी लिपिक वर्ग के कर्मचारियों द्वारा 18 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया था। तब सरकार द्वारा लिखित में आश्वासन दिया था कि चार जुलाई तक मुख्यमंत्री एसोसिएशन प्रतिनिधियों से चंडीगढ़ में बातचीत करेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त, तहसील, पंचायत विभाग, जिला खजाना, जिला और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed