फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clerical class will protest on 18th

Rohtak News: लिपिकीय वर्ग 18 को करेगा प्रदर्शन

Thu, 15 Feb 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 15 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Clerical class will protest on 18th
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के सभी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और जिला कार्यकारिणी प्रधान ने मिलकर बैठक की। इसकी अध्यक्षता देवेंद्र खुंगा वरिष्ठ सदस्य ने की। बैठक में सरकार की ओर से किए गए हास्यप्रद कृत्य (एफपीएल-3) की निंदा की और लिपिकीय वर्ग की भावनाओं को समझते हुए 18 फरवरी को करनाल में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश सरकार में कार्यरत विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों व विश्वविद्यालयों के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने 18 फरवरी तक लिपिकीय वर्ग की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो वहां कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस बैठक में कर्ण मोगा, राजेश भारद्वाज, गणेश, प्रवीन पेडवाल, अनिल ग्रेवाल, जगबीर फौजी, वीर कुमार, जगत नेहरा, जया, विकास छोकर, सुनील राठी, राकेश धारीवाल, संदीप दांगी, नीतू रानी आदि ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed