फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cleanliness festival will be celebrated in MDU on Gandhi Jayanti

गांधी जयंती पर एमडीयू में मनाया जाएगा स्वच्छता पर्व

Sat, 25 Sep 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness festival will be celebrated in MDU on Gandhi Jayanti
एमडीयू में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पर्व मनाया जाएगा। यह फैसला कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि 26 सितंबर से कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। एमडीयू के विभागों, कार्यालयों, आवासीय परिसर, खेल परिसर, पार्कों आदि की सफाई की जाएगी। दो अक्तूबर को सुबह आठ से दस बजे तक श्रमदान कार्यक्रम होगा। श्रमदान कार्यक्रम को एमडीयू के शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, सेवानिवृत्त शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मियों, राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेडक्रॉस व एनसीसी वालंटियर्स, एलुमनी, संबद्ध महाविद्यालयों, जिला प्रशासन, नगर निगम, प्रबुद्ध नागरिकों व सामाजिक संगठनों को जोड़कर एक बड़ा रूप दिया जाएगा। श्रमदान के बाद टैगोर सभागार में एमडीयू के सफाई कर्मियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रो. राजबीर ने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय पोर्टल पर वर्चुअल सजेशन बॉक्स (सुझाव पट) भी क्रिएट किया जाएगा। इसमें एमडीयू समुदाय व विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए सभी स्टेक होल्डर्स अपने सुझाव भेज सकेंगे। एमडीयू प्रशासन उन सुझावों पर विचार कर कार्रवाई करेगा। बैठक में कुलपति के सलाहकार प्रो. एके राजन, डीन एकेडेमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा, डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. एएस मान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, प्रो. रणदीप राणा, प्रो. संजू नंदा, प्रो. विनीता हुड्डा, खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल, अधिशासी अभियंता जगदीश दहिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed