{"_id":"698651c26443b809c908aa2a","slug":"claims-of-surveillancelakhs-of-rupees-are-being-stolen-from-schools-every-month-rohtak-news-c-17-roh1020-806352-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दावों में पहरेदारी...स्कूलों में हर माह हो रही लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दावों में पहरेदारी...स्कूलों में हर माह हो रही लाखों की चोरी
Sat, 07 Feb 2026 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 07 Feb 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
3-रोहतक के राजकीय विद्यालय में बनी कंप्यूटर लैब में रखे कंप्यूटरों पर लगी थैली। संवाद
रोहित राठौर
रोहतक। विद्यालयों में बनी कंप्यूटर और अन्य लैब से आए दिन कंप्यूटर, प्रोजेक्टर व टैब समेत कीमती सामान चोरी हो रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा में सीसीडब्ल्यूएफ (कंसोलिडेटेड चिल्ड्रंस वेलफेयर फंड) से सीसीटीवी कैमरे लगे तो हैं जो सिर्फ कागजों में ही निगरानी कर रहे हैं।नतीजतन हर दूसरे या तीसरे माह स्कूलों से लाखों रुपये का सामान चोरी हो जाता है।
राजकीय विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश लंबे समय से दिए जा रहे हैं। इसके लिए कंसोलिडेटेड चिल्ड्रंस वेलफेयर फंड से अनिवार्य हिदायत दी गई है। शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने स्कूलों के सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची तो सांपला ब्लॉक के पाकस्मा, कसरैंटी व गिझी के राजकीय विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे मिले ही नहीं।
ग्रामीणों का कहना है कि इन विद्यालयों में कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि मॉडल संस्कृति विद्यालय व पीएमश्री राजकीय विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह भी कहना कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- --
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मात्र 94 कंप्यूटर शिक्षक
राजकीय विद्यालयों में कंप्यूटर लैब हैं लेकिन इनके लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। जिले के 163 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मात्र 94 शिक्षक हैं। वहीं, कुल 408 में से 30 से अधिक स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शेष विद्यालयों में चोरी होने पर लंबी जांच के बजाय एक एफआईआर दर्ज होती है।
-- -- -- -- -- -
राजकीय विद्यालयों में चोरी की वारदातें
7 जून 2025 :
निंगाणा के राजकीय विद्यालय में करीब दो लाख रुपये के कंप्यूटर, टूल किट, सीपीयू आदि चोरी।
29 सितंबर 2025 :
जसिया के राजकीय विद्यालय में अनुमानित दो लाख रुपये के कंप्यूटर व बैटरी चोरी।
13 दिसंबर 2025 :
समर गोपालपुर के राजकीय विद्यालय में अनुमानित 70 हजार रुपये के कंप्यूटर आदि चोरी।
5 जनवरी 2026 : भैणी महाराजपुर के राजकीय विद्यालय में अनुमानित 62 हजार रुपये के कंप्यूटर आदि चोरी।
20 जनवरी 2026 :
बनियानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2.55 लाख रुपये के कंप्यूटर, प्रोजेक्टर व टैब चोरी।
20 जनवरी 2026 :
बनियानी के राजकीय कन्या विद्यालय में 4.80 लाख रुपये के कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी।
2 फरवरी 2026 :
ब्राह्मणवास विद्यालय में पांच कंप्यूटर व प्रिंटर आदि सामान चोरी।
-- -- -- -- -- -
तकरीबन विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिन में कैमरे नहीं लगे हैं उनको कंसोलिडेटेड चिल्ड्रंस वेलफेयर फंड से कैमरे लगवाने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। चोरी के मामले में पुलिस को शिकायत दी जा रही है।
- सुनीता चहल, डिप्टी डीईओ