फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Claim: Sheela bypass two-lane flyover to be operational in first week of July

दावा : जुलाई के पहले सप्ताह में चालू होगा शीला बाईपास टू-लेन फ्लाईओवर

Tue, 14 Jun 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Claim: Sheela bypass two-lane flyover to be operational in first week of July
शिला बाईपास पर निर्माणाधीन पुल । संवाद
रोहतक। शीला बाईपास चौराहे पर 748 मीटर लंबे टू-लेन फ्लाईओवर की सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अफसर का दावा है कि 25 जून तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। अंतिम परीक्षण के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

शीला बाईपास चौराहा सर्वाधिक व्यस्त चौराहा है। इस चौराहे से रोडवेज की बसों के अलावा भारी व हल्के वाहनों के गुजरने से जाम के हालात बने रहते थे। चौराहे पर खड़ी पुलिस को भी यातायात सुचारु करने में पसीना-पसीना होना पड़ता था। इस समस्या के निदान के लिए प्रदेश सरकार ने टू-लेन फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया। 748 मीटर लंबा फ्लाईओवर 68 करोड़ रुपये की लागत से लगभग बन चुका है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगाने का काम भी पूरा हो चुका है। अब सड़क बनाने का काम शुरू किया गया है, जो 20 जून तक बन जाएगी। कार्यदायी संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरभान का दावा है कि 25 जून तक फ्लाईओवर की सड़क बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अफसर निरीक्षण करके गुणवत्ता की जांच करेंगे और वहीं अपने स्तर से चालू करवाने का फैसला लेंगे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसडीओ अरुण कुमार का कहना है कि 25 जून तक फ्लाईओवर पूरी तरह से आवागमन के लिए बनकर तैयार हो जाएगा। अंतिम परीक्षण के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में आमजन के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों पर आवागमन होगा सुगम
टू-लेन फ्लाईओवर चालू होने से बस स्टैंड से दिल्ली बाईपास आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। सुबह से रात तक जाम से जूझने वाले शीला बाईपास चौराहे पर जाम से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, सोनीपत रोड, छोटूराम स्टेडियम, सेक्टर-चार, बोहर की तरफ जाने वालों को राहत मिलेगी। लोगों का पीजीआईएमएस, लघु सचिवालय, कोर्ट, मुख्य डाकघर, रेलवे स्टेशन, नगर निगम आदि आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed