फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City toilets are a shame...some stink, some garbage, some darkness

Rohtak News: शर्मशार करते शहर के शौचालय...कहीं बदबू, कहीं कूड़ा, कहीं अंधेरा

Thu, 21 May 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
City toilets are a shame...some stink, some garbage, some darkness
20. पुराना बस स्टैंड पर ​स्थित शौचालय में गंदगी पसरी मिली। संवाद
रोहतक। नगर निगम के सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दूसरे दिन बाजार क्षेत्रों और पिंक टॉयलेट्स की बदहाल तस्वीर सामने आई। पुराना बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी और किला रोड क्षेत्र में गंदगी, बदबू और कूड़े के ढेर मिलने से लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं पिंक टॉयलेट्स में खराब बिजली व्यवस्था के कारण महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


पुराना बस स्टैंड पर गंदगी से संक्रमण का खतरा

पुराने बस स्टैंड के पास स्थित शौरी मार्केट क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की बेहद चिंताजनक मिली। यहां फर्श पर गंदगी फैली हुई थी। बदबू के कारण वहां लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


पुरानी सब्जी मंडी के पीछे कूड़े का ढेर

पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में शौचालयों के पीछे बड़े स्तर पर कूड़ा-कचरा जमा मिला। आसपास गंदगी फैली होने से पूरा क्षेत्र बदहाल नजर आया। यहां शौचालयों के आसपास सफाई लंबे समय से नहीं हुई। दुकानदारों ने बताया कि शौचालयों की सफाई कई दिनों तक नहीं होने से बदबू और गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंक टॉयलेट में शाम होते ही अंधेरा

महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट भी बदहाल स्थिति में मिले। आईसी कॉलेज के सामने और किला रोड पर बने पिंक टॉयलेट्स में बिजली व्यवस्था खराब मिली। कई जगह बिजली के बोर्ड टूटे हुए थे और जबकि कई स्थानों पर बल्ब तक नहीं लगे थे।

किला रोड पर सबसे ज्यादा परेशानी

किला रोड शहर का सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र माना जाता है जहां हर दिन हजारों महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंचती हैं। इसके बावजूद यहां साफ और सुरक्षित शौचालय व्यवस्था नहीं है। शहर के इस प्रमुख बाजार के शौचालयों में एक बल्ब तक नहीं मिला। -सुनीता, आर्य नगर
-----

शौचालयों की बदबू और गंदगी से लोग परेशान हैं। हम बाजार में खरीदारी के लिए आते हैं लेकिन किला रोड के टॉयलेट इतने गंदे हैं कि इन्हें इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। शाम 7 बजे के बाद यहां लाइट न होने से महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। -शीतल, सेक्टर 14 निवासी


वर्जन

नगर निगम की ओर से सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है। कर्मचारी भी लगाए गए हैं और सुपरवाइजर भी तैनात किए हैं। फिर भी अगर कहीं कुछ कमियां होंगी तो उन्हें दूर किया जाएगा। -नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।

20. पुराना बस स्टैंड पर स्थित शौचालय में गंदगी पसरी मिली। संवाद

20. पुराना बस स्टैंड पर स्थित शौचालय में गंदगी पसरी मिली। संवाद

20. पुराना बस स्टैंड पर स्थित शौचालय में गंदगी पसरी मिली। संवाद

20. पुराना बस स्टैंड पर स्थित शौचालय में गंदगी पसरी मिली। संवाद

20. पुराना बस स्टैंड पर स्थित शौचालय में गंदगी पसरी मिली। संवाद

20. पुराना बस स्टैंड पर स्थित शौचालय में गंदगी पसरी मिली। संवाद

20. पुराना बस स्टैंड पर स्थित शौचालय में गंदगी पसरी मिली। संवाद

20. पुराना बस स्टैंड पर स्थित शौचालय में गंदगी पसरी मिली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article