फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City roads will be mapped, officials will not be able to fill potholes

Rohtak News: शहर की सड़कों की होगी मैपिंग, गड्ढे भरने के लिए अधिकारी नहीं झाड़ सकेंगे पल्ला

Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
City roads will be mapped, officials will not be able to fill potholes

विज्ञापन
रोहतक। शहर की टूटी हुई सड़कों व गड्ढों भरने की जिम्मेदारी से अब पीडब्लयूडी, एचएसवीपी व नगर निगम के अधिकारी पल्ला नहीं झाड़ सकेंगे। मंगलवार को मेयर मनमोहन गोयल व निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने संयुक्त तौर पर तीनों विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और एक सप्ताह में सड़कों को चिह्नित कर मैप बनाकर देने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में जगह-जगह सड़कों में गड्ढे भरने व टूटी ग्रिल को ठीक कराने की पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को हिदायत दी गई।

मंगलवार केे निगम आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक शुरू हुई। मेयर मनमोहन गोयल ने लगातार मिल रही लोगों की शिकायतों को अधिकारियों के सामने रखा। आयुक्त को बताया कि शहर में पीडब्ल्यूडी की 17 सड़कें हैं, लेकिन यह पता नहीं लगता कि कौन सी सड़क किस विभाग के पास है। इसलिए जब भी गड्ढों को भरने के लिए कहा जाता है। अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि उक्त सड़क या हिस्सा उनका नहीं है। आयुक्त ने साफ कहा कि अधिकारी अपनी सड़कों का मैप बनवाकर दें। इसके अतिरिक्त मुख्य मार्गो पर सफेट पट्टी लगवाई जाएं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि विज्ञापन लगाने के लिए सरकार ने नया पोर्टल चालू कर दिया है। इसलिए विभाग विज्ञापन स्थल चिहिन्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed