फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City government furious over 'Hey man', appealed to CM's court

‘अरे यार’ पर भड़की शहर की सरकार, सीएम के दरबार लगाई गुहार

Wed, 02 Feb 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
City government furious over 'Hey man', appealed to CM's court
पब्लिक हैल्थ के अधिशासी अभियंता रोहित व साथ आए अधिकारी सदन में खडे़ होकर पार्षदो के साथ बहस करते ?
रोहतक। नगर निगम सदन में डिप्टी मेयर व पार्षदों ने अधिशासी अभियंता पब्लिक हेल्थ पर अभद्रता से बात करने का आरोप लगाया तो वह भड़क गए। उन्होंने डिप्टी मेयर को ‘अरे यार’ तक कहा। पार्षदों से कहा ‘मैं अपने हिसाब से काम करूंगा, तुम्हारे कहने पर नहीं’। वह दो एसडीओ व जूनियर इंजीनियरों के साथ सदन से उठकर चले गए। इस पर अधिशासी अभियंता, दो एसडीओ व जूनियर इंजीनियरों के खिलाफ सदन की अवमानना का निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि सदन की अवमानना करने पर मुख्यमंत्री से पब्लिक हेल्थ के अधिशासी अभियंता, दो एसडीओ व जूनियर इंजीनियरों को निलंबित करने की संस्तुति कर दी है। पार्षदों ने कहा कि बुधवार को सदन से पहले अधिशासी अभियंता निलंबित होना चाहिए अन्यथा पब्लिक हेल्थ दफ्तर के सामने धरना देंगे।
विज्ञापन

नगर निगम का सदन 11:30 बजे शुरू हुआ। इसमें पहला एजेंडा सहमति से पास कर दिया गया। दूसरे एजेंडे पर चर्चा चल रही थी, तभी सीवर लाइन का मसला उठ गया। डिप्टी मेयर अनिल शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अधिशासी अभियंता रोहित कुमार को खुले मैनहोल का ढक्कन लगाने के लिए फोन किया था। रोहित कुमार ने पहचानने से इनकार कर दिया। पूरा परिचय देने के बाद कहा ‘तू मैनहोल के फोटो भेज दे, ढक्कन लगवा देंगे’। फोटो भेजने के बाद भी ढक्कन नहीं लगे। सीएम विंडो पर शिकायत की तो दूसरे ही दिन ढक्कन लग गए। इससे जनता के बीच में उनकी छवि खराब होती है। डिप्टी मेयर ने कहा कि फोन पर हुई बात की रिकॉर्डिंग भी है। ये बात सुनकर अधिशासी अभियंता रोहित भड़क गए। डिप्टी मेयर को ‘अरे यार’ बोलते हुए कहा कि रिकार्डिंग सुना। इस बीच पार्षद सुनील ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं साथी पार्षदों के साथ मिला था। एक जगह दो लाइन बिछाने की वजह पूछने पर अधिशासी अभियंता रोहित ने कहा कि ‘तेरे पेट में क्यों दर्द हो रहा है’। इसके बाद कई पार्षदों ने अभद्रता से बात करने का आरोप लगाया। इस पर अधिशासी अभियंता भड़क गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘मैं अपने हिसाब से काम कराऊंगा, तुम्हारे कहने से नहीं’। इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता अधीनस्थों के साथ सदन से उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता के बिना बताए सदन से जाने को मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डिप्टी मेयर अनिल कुमार और पार्षदों ने गंभीरता से लिया। सभी ने सदन की अवमानना करने पर सदन में निंदा प्रस्ताव पारित किया। पार्षदों ने सदन में अधिशासी अभियंता को निलंबित करने की मांग की। मेयर ने सदन में ही अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेज रहे हैं।
स्थगित सदन आज दोपहर 12 बजे बुलाया
मेयर मनमोहन गोयल ने निंदा प्रस्ताव के बाद सदन स्थगित करते हुए बताया कि बुधवार की दोपहर 12 बजे फिर से सदन बुलाया जाएगा ताकि सदन के अंदर निगम और पार्षदों के एजेंडों पर चर्चा के बाद फैसला हो सके।
बकवास कर रहे थे पार्षद : अधिशासी अभियंता
अधिशासी अभियंता रोहित ने कहा सदन में पार्षद बकवास कर रहे थे। झूठे इल्जाम लगा रहे थे। मैंने सदन की अवमानना नहीं की, मैं कहकर आया हूं कि बकवास नहीं सुनेंगे। जो एजेंडा दिया है, उस पर बात करो। जिसके लिए सदन बुलाया है, उसी पर बात करें। बातचीत का तरीका होता है। ये थोड़े है कि बिना सबूत बात करेंगे। दूसरे सदन में हमारा कोई काम नहीं यह तो नगर निगम का है।
वर्जन-
सदन में अधिशासी अभियंता के रवैया खराब रहा। डिप्टी मेयर और पार्षदों से अभद्रता से बात की है। सदन की अवमानना करते हुए चले गए, जो नहीं होना चाहिए। ये सदन की गरिमा के खिलाफ है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखाकर भेजा जा रहा है, जिसमें कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
- मनमोहन गोयल, मेयर
सदन में नाराजगी होती है मगर वाकआउट नहीं करना चाहिए। असंसदीय भाषा नहीं होनी चाहिए। सभी का मकसद लोक कल्याण है, चाहे सरकारी अधिकारी हो या जनता के नुमाइंदे। निजी स्तर पर एक-दूसरे पर आक्षेप नहीं लगाना चाहिए। सदन ने पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. नरहरि बांगड़, नगर आयुक्त
पार्षद बोले, निलंबन नहीं तो विरोध प्रदर्शन व धरना
डिप्टी मेयर से अभद्रता और सदन की अवमानना करने के मामले में पार्षदों ने कहा है कि अधिशासी अभियंता रोहित निलंबित होना चाहिए। बुधवार को सदन तब शुरू होगा जब निलंबन होगा। अन्यथा एकजुट होकर पार्षद पब्लिक हेल्थ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन और धरना देंगे।
कार्रवाई नहीं होने पर इस्तीफा भी दे देंगे : राहुल
पार्षद राहुल देशवाल ने कहा यदि अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन के साथ सभी पार्षद इस्तीफा देने से पीछे नहीं हटेंगे। पार्षदों को सिर्फ और सिर्फ कार्रवाई चाहिए क्योंकि उन्होंने सदन का बहिष्कार करके अवमानना की है।
सदन की अवमानना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं
पार्षद सुनील, पार्षद कदम सिंह अहलावत, पार्षद राधेश्याम ढल, पार्षद कृष्ण सहरावत, पार्षद अवधेश सक्सेना, पप्पन गुलिया, पार्षद कंचन खुराना, पार्षद डिंपल जैन के पति अमित जोजी आदि ने कहा कि हम जनता की आवाज उठाते हैं। सदन में बात रखते हैं ताकि समस्या का निदान हो। अधिशासी अभियंता ने सदन की अवमानना की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता को सदन में आने को लिखा पत्र
नगर आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने पूरे घटनाक्रम के बाद पब्लिक हेल्थ के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता को पत्र लिखा है। जिसमें बुधवार को बुलाए सदन में स्वयं आने के लिए कहा गया है।
वर्जन
सदन में अधिशासी अभियंता ने मुझे ‘अरे यार’ कहा। पार्षद से कहा ‘तेरे पेट में क्यों दर्द है’। खुलेआम कहा मैं अपने हिसाब से काम कराऊंगा, तुम्हारे कहने से नहीं। अभद्रता के बाद सदन की अवमानना की। यह गंभीर मामला है, जिस पर मेयर ने मुख्यमंत्री को कार्रवाई की संस्तुति की है।
- अनिल कुमार, डिप्टी मेयर
सदन में अधिशासी अभियंता ने डिप्टी मेयर व पार्षदों से अभद्रता की है। सदन की अवमानना की है। अधिशासी अभियंता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। मेयर ने कार्रवाई की संस्तुति मुख्यमंत्री से की है। कुछ अधिकारी सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं है।

- राजकमल सहगल, सीनियर डिप्टी मेयर
मैं चंडीगढ़ आया हुआ हूं। सदन के अंदर नहीं था, इसलिए नहीं कह सकता कि क्या हुआ था। हां, मेयर से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बुधवार को सदन में बुलाया है। रोहतक आने के बाद ही पता चलेगा कि क्या हुआ था।
- राजीव गुप्ता, अधीक्षक अभियंता पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed