Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City filled with garbage...more than 1000 tons of garbage spread, people took to the streets with dustbins.

Rohtak News: कचरे से अटा शहर...1000 टन से अधिक कूड़ा फैला, डस्टबिन ले सड़कों पर उतरे लोग

Tue, 12 May 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
City filled with garbage...more than 1000 tons of garbage spread, people took to the streets with dustbins.
20-नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को संबो​धित करते मेयर राम अवतार वाल्मीकि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर अब कूड़े के ढेर में बदल गया है। हड़ताल के 11वें दिन सोमवार को मेयर रामअवतार वाल्मीकि व पार्षद उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन किया। वहीं, आंबेडकर नगर में लोगों ने अपने घरों के बाहर कूड़ेदान लेकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
घरों से पांचवें दिन भी कूड़ा उठान नहीं हुआ। शहर में घरों से लेकर सड़कों तक हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। 1000 टन से भी अधिक कूड़ा फैल गया है। हालांकि, नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि कूड़े को रात को उठाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक व सचिव राकेश चावरिया ने बताया कि नगर निगम के 634 से ज्यादा सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान शंभू टांक का कहना है कि ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का व स्थायी भर्ती करने की मांग कर्मचारी कर रहे हैं। कुछ लोग हमारे आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें एक ठेकेदार भी शामिल है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। इस दौरान पार्षद प्रवीण कौशिक, पार्षद सुरेश किराड़, पार्षद अनीता मिगलानी आदि भी मौजूद रहे।
-----
अब कूड़ा डालने कहां जाएं
घरों से कूड़ा उठान न होने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। सोमवार को आंबेडकर नगर में लोगों ने घरों के बाहर कूड़ेदान लेकर रोष प्रकट किया और कहा कि पांच दिन से गाड़ी नहीं आई है। निगम भी कूड़ा उठान नहीं कर रहा। ऐसे में अब घरों के कूड़े को कहां डालने जाएं।
-------------
लाेकतंत्र में संयम, धैर्य और मर्यादा में रहकर अपनी बात रखें। मैं कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा कराने में साथ हूं। इसके लिए मंत्री या मुख्यमंत्री के पास भी साथ चलूंगा।

- रामअवतार वाल्मीकि, मेयर
------------------
अब 14 मई तक बढ़ाई हड़ताल

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 1 मई से जारी हड़ताल को अब 14 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसके चलते अगले तीन दिन और शहरी क्षेत्रों से सफाई कर्मचारी कचरा नहीं उठाएंगे। प्रधान शंभू टांक ने बताया कि फिलहाल अनिश्चितकालीन हड़ताल नहीं की गई है लेकिन सरकार अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए हमें मजबूर कर रही है।

20-नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते मेयर राम अवतार वाल्मीकि। संवाद

20-नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते मेयर राम अवतार वाल्मीकि। संवाद

20-नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते मेयर राम अवतार वाल्मीकि। संवाद

20-नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते मेयर राम अवतार वाल्मीकि। संवाद

20-नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते मेयर राम अवतार वाल्मीकि। संवाद

20-नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते मेयर राम अवतार वाल्मीकि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed