फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Citizens show encouragement during Corona's transition, 41 units of blood collected in camp

कोरोना के संक्रमणकाल में शहरवासियों ने दिखाया हौसला, शिविर में 41 यूनिट रक्त एकत्रित

Fri, 02 Oct 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Citizens show encouragement during Corona's transition, 41 units of blood collected in camp
सोनीपत स्टेड के पास आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त देते रक्तदाता। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन व लायंस क्लब आन के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार सोनीपत स्टैंड पर पीजीआईएमएस के ब्लड बैंक की स्पेशल मोबाइल वैन में रक्तदान शिविर लगाया गया। कोरोना संक्रमणकाल भी रक्तदाताओं का हौसला नहीं तोड़ पाई। मानवता का परिचय देते हुए रक्तदाताओं ने 41 यूनिट रक्तदान किया। शिविर आयोजक लायंस क्लब के प्रधान अधिवक्ता लॉयन मोहिंद्र गुगनानी ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और क्लब की ओर से स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोनीपत स्टैंड पर आयोजित रक्तदान शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं शिविर में लॉयन क्लब आन के सदस्यों ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने के लिए भी सभी को प्रेरित किया। क्लब प्रधान ने बताया कि वीरवार को उन्होंने अपना पांचवां रक्तदान शिविर लगाया है। शिविर के आसपास आने-जाने वाले 500 लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क भी बांटे। शिविर में लॉयन राजिंदर बंसल एवं लॉयन विजय बीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे और नगर निगम पार्षद राज कमल सहगल ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर में पीजीआईएमएस ब्लड बैंक की एक्सपर्ट टीम ने शिरकत की और रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनका रक्त लिया। शिविर में रक्तदान करने आई एक महिला रक्तदाता ने अपना पंजीकरण कराया, लेकिन जांच टीम ने उसे अनफिट कर दिया। इसके चलते वह रक्तदान नहीं कर सकी। लेकिन क्लब महिला के हौसले को सलाम करता है। प्रधान ने बताया कि क्लब की ओर से पीजीआईएमएस में उपचार के लिए आने वाले गंभीर मरीजों की जरूरतों को देखते हुए 14 अक्तूबर व एक नवंबर को फिर से रक्तदान शिविर लगाएंगे। इस मौके पर क्लब प्रधान लॉयन मोहिंद्र गुगनानी, कोषाध्यक्ष सुनील मल्होत्रा, सेक्रेटरी लॉयन सुभाष तायल, प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन सुनील जैन, लॉयन नरसिंह गुप्ता, सुशील जुनेजा, एडवोकेट नीरज सिक्का, जिला रेडक्रास सचिव देवेंद्र चहल, एडवोकेट चेतना अरोड़ा, एडवोकेट सविता, पीजीआईएमएस की टीम व रेडक्रास से देवेंद्र चहल मौजूद रहे। शिविर में रक्तदान करने वालों में अमित, विजय, परमजीत, हेमंत, संदीप, तुषार, प्रशांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

...............
116 बार रक्तदान कर चुका हूं। प्रयास है कि अधिक से अधिक रक्तदान शिविर लगाए जाएं। इससे पीजीआईएमएस में आने वाले गंभीर रोगियों को उपचार के दौरान रक्त के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अधिवक्ता महेंद्र गुगनानी।
...............
मानवता का दूसरा नाम है रक्तदान। हम एक यूनिट रक्तदान कर कम से कम दो मरीजों की जान बचाते हैं। स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। इससे स्वयं का हौसला बढ़ता है और किसी की जान बचती है।
- नीरज सिक्का।
...............
रक्त किसी फैक्टरी में तैयार नहीं होता, यह तो समाजसेवी लोगों को दान ही करना पड़ता है। रक्तदान करने से कोई नुकसान भी नहीं है। रक्तदाता की अपने आप सारी जांच हो जाती है और उसे मानव सेवा का मौका मिल जाता है।
- सुभाष तायल।
...............
हर तीन माह पर रक्तदान किया जा सकता है। हमारे वालंटियर जरूरत पड़ने पर टेलीफोन पर भी रक्त देने के लिए पहुंच जाते हैं। रक्तदान करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, क्योंकि इससे कोई नुकसान नहीं है।

- सुनील मल्होत्रा।
...............
रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। इसमें युवाओं के साथ महिला वर्ग की भी भागीदारी होनी चाहिए। कई जगह महिलाएं भी रक्तदान करती हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
- सुुनील जैन।

सोनीपत स्टेड के पास आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते अतिथि।

सोनीपत स्टेड के पास आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते अतिथि।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed