{"_id":"6293d51184d82775ea774436","slug":"circular-road-department-forgotten-by-digging-the-road-passersby-rohtakcity-news-rtk648112146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्कुलर रोड : सड़क खोदकर भूला विभाग, चोटिल हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्कुलर रोड : सड़क खोदकर भूला विभाग, चोटिल हो रहे राहगीर
विज्ञापन
अशोका चौक से गांधी कैंप की तरफ टूटी सड़क। संवाद
रोहतक। सीवर लाइन डालने के लिए आठ माह पहले खोदा गया सर्कुलर रोड हादसों को दावत दे रहा है। स्थिति यह है कि टूटी सड़क और गड्ढों के कारण राहगीर चोटिल हो रहे हैं। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अफसर भूल गए कि सर्कुलर रोड खोदकर सीवर लाइन बिछाई है। उधर, पार्षद का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से सड़क बनवाने के लिए कहा है मगर सुनवाई नहीं हो रही। दूसरी तरफ ठेकेदार का कहना है कि खोदाई में ट्रैफिक लाइन के तार कट गए हैं, जिसकी वजह से सड़क नहीं बनवाई थी। अब सड़क को बनवा दिया जाएगा।
वार्ड नंबर 14 के पार्षद राधेश्याम ढल ने गांधी कैंप के कुछ हिस्सा में सीवर ओवरफ्लो की समस्या उठाई थी। जिस पर जनस्वास्थ्य विभाग ने अशोका चौक से आईटीआई मैदान के नजदीक तक सीवर लाइन डलवाई थी। सीवर लाइन बिछाने के लिए पूरी सड़क को अक्तूबर-नवंबर में खोदा गया, जो आज तक उसी हाल में है। सड़क खोदी हुई होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों और टूटी सड़क की वजह से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग गड्ढों अथवा टूटी सड़क पर चोटिल हो रहे हैं मगर जिम्मेदार को लोगों का दर्द दिखाई नहीं देता। सर्कुलर रोड को शहर की लाइफ लाइन माना जाता है, यहां रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। वार्ड पार्षद का कहना है कि वह टूटा सर्कुलर रोड बनाने के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों से कह चुके हैं। हर बार अधिकारी आश्वासन देते हैं मगर काम नहीं करवाते हैं। टूटी सड़क होने की वजह से लोगों को काफी मुश्किल झेलनी पड़ रही है।
0- वर्जन
मैं कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खोदा गया सर्कुलर रोड बनवाने के लिए कह चुका हूं। पत्र भी लिख चुका हूं मगर आज तक सड़क नहीं बनी है।
- राधेश्याम ढल, पार्षद वार्ड-14
ट्रैफिक लाइन की लाइन कट गई थी, जिसकी वजह से सड़क बनाने में देरी हुई है। पता चला है कि तीन-चार दिन पहले लाइन सही हो गई है, अब सड़क बनवा देंगे।
- प्रांजल, ठेकेदार
जनस्वास्थ्य विभाग ने सर्कुलर रोड पर सीवर लाइन नहीं डलवाई है। मेरे संज्ञान में नहीं कि ठेकेदार प्रांजल ने सीवर लाइन डाली है। ऐसे कुछ नहीं बता सकता।
- रोहित, अधिशासी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग